अपडेटेड 10 October 2025 at 20:12 IST
Bihar Election: चुनाव से पहले महागठबंधन को लगा तगड़ा झटका, कांग्रेस छोड़ पत्नी संग BJP में शामिल हुए पूर्व सांसद
Former Congress MP Ajay Nishad joins BJP: न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, आज बिहार की राजधानी पटना में मुजफ्फरपुर से पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता अजय निषाद और उनकी पत्नी रमा निषाद बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Bihar Election, Former Congress MP Ajay Nishad joins BJP: बिहार में चुनावी बिगुल बज चुका है। भारत निर्वाचन आयोग की घोषणा के अनुसार, प्रदेश में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव होना है। 6 और 11 नवंबर के मतदान के बाद 14 नवंबर को इसके नतीजे आएंगे। इस बीच चुनाव से पहले महागठबंधन और खासकर के कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है।
जी हां, आज कांग्रेस के नेता और पूर्व सांसद अजय निषाद अपनी पत्नी रमा निषाद के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्हें बीजेपी की सदस्यता बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दिलाई है।
मुजफ्फरपुर से पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता रहे हैं अजय
अजय निषाद की बात करें तो यह कांग्रेस के नेता रहे हैं। वे बिहार के मुजफ्फरपुर से सांसद भी रहे हैं। हालांकि, अजय निषाद ने बीजेपी में शामिल होकर घर वापसी भी की है।
जी हां, बता दें कि 2024 में लोकसभा चुनाव में भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर अजय निषाद पहले कांग्रेस में चले गए थे, और अब बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वे घर वापसी करते हुए कांग्रेस से फिर बीजेपी में आ गए हैं। अजय मुजफ्फरपुर से बीजेपी के 2014 और 2019 में दो बार सांसद रहे हैं।
Advertisement
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, आज बिहार की राजधानी पटना में मुजफ्फरपुर से पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता अजय निषाद और उनकी पत्नी रमा निषाद बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।
बिहार की कुल 243 सीटों पर होनी है वोटिंग
बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं, जिनके लिए वोटिंग होनी है। बीते दिनों भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार में कुल 2 चरणों में विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा की थी। प्रदेश में पहले चरण का चुनाव गुरुवार 6 नवंबर 2025 को होगा। दूसरे चरण का चुनाव मंगलवार 11 नवंबर 2025 को होगा। पहले फेज में कुल 121 सीटों के लिए वोटिंग होगी वहीं, दूसरे फेज में कुल 122 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी।
Advertisement
इसके नतीजे 14 नवंबर 2025 दिन शुक्रवार को आएंगे। किसी भी पार्टी या गठबंधन को बिहार में अपनी सरकार बनाने को लेकर बहुमत के लिए 122 सीटों पर जीतना जरूरी है।
Published By : Amit Dubey
पब्लिश्ड 10 October 2025 at 20:12 IST