Bihar Election: कांग्रेस ने दूसरे चरण के चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, राहुल, प्रियंका के साथ गहलोत और पायलट संभालेंगे कमान

कांग्रेस ने बिहार में दूसरे चरण के चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारको की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल, प्रियंका के साथ-साथ निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को भी लिस्ट में जगह दी गई है।

Priyanka rahul
Congress leader Rahul Gandhi with his sister Priyanka Gandhi | Image: PTI

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से दूसरे चरण के चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की घोषणा की गई है। इस बाहर राहुल और प्रियंका गांधी के साथ-साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत और सचिन पायलट भी चुनाव की कमान संभालेंगे।

बिहार में 6 और 11 नवंबर को दो चरण में मतदान होगा। दूसरे चरण के लिए वोटिंग 11 नवंबर को होगी। मतगणना 14 नवंबर को होगी। इससे पहले कांग्रेस ने दूसरे चरण के चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारको की लिस्ट जारी कर दी है।  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा, कन्हैया कुमार एवं निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।

40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी

बिहार के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, बिहार कांग्रेस प्रमुख राजेश राम, कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल, भूपेश बघेल, सचिन पायलट, रणदीप सुरजेवाला और सैयद नसीर हुसैन के साथ-साथ वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत, तारिक अनवर, गौरव गोगोई, मोहम्मद जावेद और अखिलेश प्रसाद सिंह भी इस सूची में शामिल हैं।इ

हिमाचल CM का भी लिस्ट में नाम

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, अधीर रंजन चौधरी, मीरा कुमार, प्रमोद तिवारी, अजय राय, इमरान प्रतापगढ़ी, पवन खेड़ा, शकील अहमद, रंजीत रंजन, राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव, जिग्नेश मेवाणी, अनिल जयहिंद और राजेंद्र पाल गौतम भी पार्टी द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: खरमास में अपराधी...,अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद तेजस्वी का बड़ा दावा

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड