अपडेटेड 7 October 2025 at 23:46 IST
Bihar Election 2025 Date: 2 चरणों में होंगे बिहार विधानसभा चुनाव, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे
Bihar Vidhan Sabha Election Date Announced: बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। प्रदेश में कुल 2 चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का चुनाव 6 नवंबर 2025 और दूसरे चरण का चुनाव 11 नवंबर 2025 को होगा। वहीं, इसके नतीजे 14 नवंबर 2025 को आएंगे।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Show Quick Read
Bihar Vidhan Sabha Election Date Announced: बिहार में चुनावी बिगुल बज चुका है। आज भारत निर्वाचन आयोग ने देश की राजधानी दिल्ली में बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है।
दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस वार्ता के दौरान भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। बिहार में कुल 2 चरणों में चुनाव होंगे। बिहार विधानसभा में यह पहली बार हो रहा है कि EVM पर उम्मीदवारों की रंगीन तस्वीरें होंगी। पहले ये Black and White होती थीं।
2 चरणों में होंगे चुनाव
बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। प्रदेश में कुल 2 चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का चुनाव गुरुवार 6 नवंबर 2025 को और दूसरे चरण का चुनाव मंगलवार 11 नवंबर 2025 को होगा। पहले फेज में कुल 121 सीटों के लिए वोटिंग होगी वहीं, दूसरे फेज में कुल 122 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी। इसके नतीजे 14 नवंबर 2025 दिन शुक्रवार को आएंगे।
2005 से 2020 तक कितने चरणों में हुए चुनाव?
- 2020 में 3 चरण में चुनाव
- 2015 में 5 चरण में चुनाव
- 2010 में 6 चरण में चुनाव
- 2005 में 4 चरण में चुनाव
22 नवंबर को खत्म हो रहा है विधानसभा का कार्यकाल
यहां बता दें कि 22 नवंबर 2025 को बिहार में विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। मतलब कि तत्कालीन सरकार का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। इससे पहले प्रदेश में विधानसभा का चुनाव संपन्न हो रहा है।
Advertisement
243 विधानसभा सीटों में से किसके पास कितनी सीट?
बिहार में कुल विधानसभा सीटों की संख्या 243 है, बहुमत के लिए 122 सीटों पर जीतना जरूरी है। वर्तमान बिहार विधानसभा में कुल 243 सदस्य हैं। इनमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के 131 सदस्य हैं, जिसमें भाजपा के 80 विधायक, जेडी (यू) के 45, HAM(S) के 4 और 2 निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन है।
विपक्ष के इंडिया ब्लॉक में 111 सदस्य हैं, जिसमें आरजेडी के 77 विधायक हैं, उसके बाद कांग्रेस के 19, सीपीआई (एमएल) के 11, सीपीआई (एम) के 2 और सीपीआई के 2 विधायक हैं।
Advertisement
एनडीए और महागठबंधन में कांटे की टक्कर
बिहार में विधानसभा चुनाव काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें भाजपा और एनडीए का मुकाबला विपक्षी महागठबंधन के साथ है। एनडीए और महागठबंधन में कांटे की टक्कर की संभावना है।
एक ओर जहां भाजपा, जद (यू) और लोजपा से मिलकर बना एनडीए बिहार में अपना शासन जारी रखना चाहता है, वहीं राजद, कांग्रेस और वामपंथी दलों से बना महागठबंधन नीतीश कुमार को सत्ता से हटाना चाहता है।
Published By : Amit Dubey
पब्लिश्ड 7 October 2025 at 23:46 IST