अपडेटेड 5 October 2025 at 16:25 IST
'सब मतदाता के अभिवादन करतानी', बिहार के चुनावी रंग में रंगे मुख्य चुनाव आयुक्त; भोजपुरी और मैथिली से जीता दिल
Bihar Election: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, "बिहार में 243 विधानसभा क्षेत्र हैं...बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर, 2025 को समाप्त हो रहा है और उससे पहले चुनाव संपन्न होंगे...चुनाव आयोग ने पहली बार बूथ-स्तरीय अधिकारियों को प्रशिक्षित किया...SIR 24 जून, 2025 को शुरू किया गया और समय सीमा तक पूरा हो गया..."
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Bihar Election: बिहार में चुनावी बिगुल बजने वाला ही है। इस बीच आज भारत चुनाव आयोग (ECI) ने रविवार को राजधानी पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इसमें आयोग ने स्पष्ट कर दिया कि 22 नवंबर को बिहार विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है और इससे पहले प्रदेश में चुनाव संपन्न हो जाएंगे।
प्रेस वार्ता की शुरुआत करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार इस चुनावी और त्योहारी मौसम में बिहार के रंग में रंगे हुए दिखे। उन्होंने अपनी प्रेस वार्ता की शुरुआत बिहार की भोजपुरी और मैथली भाषा के साथ की। उन्होंने कहा कि सब मतदाता के अभिनंदन करतानी...
आपन भागीदारी पक्का करीं, जिम्मेदारी निभाईं अऊरी वोट जरूर करीं। - ज्ञानेश कुमार
सीईसी (Chief Election Commissioner) ज्ञानेश कुमार ने सबसे पहले भोजपुरी में बोलते हुए कहा, "हम सबसे पहिले भारत के सभे मतदाता के अभिनंदन करतानी। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के सफलतापूर्वक संपन्न करावे खातिर रऊआ सभी के कोटि-कोटि आभार आ धन्यवाद जतावत बानी।" उसके बाद उन्होंने मैथली में कहा, "भारत निर्वाचन आयोग के तरफ से बिहार के मतदाता सब के अभिवादन करेछी।"
उन्होंने आगे हिन्दी में बोलते हुए कहा, "आपके माध्यम से मैं बिहार के सभी मतदाताओं से यह आह्वान करता हूं कि आइए जिस तरह से हम अपने त्योहारों को उल्लास और श्रद्धा से मनाते हैं और विशेष रूप से बिहार की छठ पूजा जैसे महान लोक पर्व पूरे उत्साह व आस्था से मनाते हैं। उसी तरह से लोकतंत्र के चुनाव के इस महापर्व को भी उत्सव की तरह मनाएं। अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, जिम्मेदारी निभाएं और मतदान अवश्य करें।"
Advertisement
उन्होंने आगे फिर से भोजपुरी में बोला, "आपन भागीदारी पक्का करीं, जिम्मेदारी निभाईं अऊरी वोट जरूर करीं।"
22 नवंबर, 2025 से पहले हो जाएगा बिहार विधानसभा चुनाव - मुख्य चुनाव आयुक्त
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, "बिहार में 243 विधानसभा क्षेत्र हैं...बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर, 2025 को समाप्त हो रहा है और उससे पहले चुनाव संपन्न होंगे...चुनाव आयोग ने पहली बार बूथ-स्तरीय अधिकारियों को प्रशिक्षित किया...SIR 24 जून, 2025 को शुरू किया गया और समय सीमा तक पूरा हो गया..."
Advertisement
उन्होंने आगे कहा, "हाल ही में बिहार में मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य किया गया और हमारे सामने उपस्थित बूथ लेवल अधिकारियों ने न केवल अपने बूथों पर मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य किया बल्कि बिहार के 90,217 बूथ लेवल अधिकारियों ने एक ऐसा कार्य किया जो पूरे देश में अनुकरणीय है..."
Published By : Amit Dubey
पब्लिश्ड 5 October 2025 at 16:22 IST