अपडेटेड 15 September 2025 at 18:51 IST
कांग्रेस और RJD घुसपैठियों की वकालत कर रही हैं, इनसे बिहार की पहचान को खतरा है- PM मोदी ने पूर्णिया में विपक्ष पर साधा निशाना
PM Modi in Bihar: पीएम मोदी ने कहा, "बिहार के हर क्षेत्र में हजारों करोड़ के विकास परियोजनाओं पर काम चल रहा है। राजगीर में हॉकी का एशिया कप जैसे बड़ा आयोजन हुआ...लेकिन ये सब कांग्रेस और RJD वालों को पच नहीं रहा है। बिहार जब भी आगे बढ़ता है, ये लोग बिहार का अपमान करने में जुट जाते हैं। "
- चुनाव न्यूज़
- 4 min read

Show Quick Read
PM Modi in Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर रहे। वे अपनी पांच राज्यों की यात्रा के आखिरी चरण में बिहार के पूर्णिया पहुंचे। यहां उन्होंने बिहार चुनाव से पहले करीब 40000 करोड़ रुपये के कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्णिया हवाई अड्डे के नए सिविल एन्क्लेव में अंतरिम टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया और बिहार में राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का शुभारंभ भी किया।
इस खास मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार में कांग्रेस और आरजेडी को निशाना साधते हुए हमला बोला। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस और RJD से न केवल बिहार के सम्मान को खतरा है, बल्कि बिहार की पहचान को भी खतरा है।"
अपने भाषण की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज यहां बिहार के विकास के लिए करीब 40 हजार करोड़ के परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। रेल, हवाई अड्डे, बिजली, पानी से जुड़ी ये परियोजनाएं सीमांचल के सपनों को पूरा करने का माध्यम बनेगी। आज यहां 40 हजार से ज्यादा लाभार्थियों को पीएम आवास योजना के तहत पक्का घर भी मिला है। इन परिवारों के जीवन में एक नई शुरूआत हुई है।"
कांग्रेस-RJD घुसपैठियों की वकालत करने में जुटे हैं - पीएम मोदी
पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस और RJD से न केवल बिहार के सम्मान को खतरा है, बल्कि बिहार की पहचान को भी खतरा है। आज सीमांचल और पूर्वी भारत में घुसपैठियों के कारण डेमोग्राफी का कितना बड़ा संकट खड़ा हो चुका है। बिहार, बंगाल, असम जैसे कई राज्यों के लोग अपनी बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।" उन्होंने आगे कहा, "इसलिए मैंने लाल किले से डेमोग्राफी मिशन की घोषणा की है। लेकिन, वोटबैंक का स्वार्थ देखिए, कांग्रेस-RJD और उनके इकोसिस्टम के लोग घुसपैठियों की वकालत करने में जुटे हैं, उन्हें बचाने में लगे हैं। और बेशर्मी के साथ ये लोग विदेश से आए घुसपैठियों के लिए नारे लगा रहे हैं, यात्राएं निकाल रहे हैं।"
Advertisement
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "RJD और कांग्रेस के सरकारों के कुशासन का बहुत बड़ा नुकसान इसी क्षेत्र को उठाना पड़ा लेकिन अब NDA सरकार स्थिति बदल रही है। अब ये क्षेत्र विकास के फोकस में है। बिजली के क्षेत्र में बिहार को आत्मनिर्भर करने का काम चल रहा है। यहां भागलपुर की पीरपैंती में 2400 मेगावाट के थर्मल पावर प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया गया है।"
कांग्रेस और RJD वालों को पच नहीं रहा - प्रधानमंत्री मोदी
पीएम मोदी ने कहा, "बिहार के हर क्षेत्र में हजारों करोड़ के विकास परियोजनाओं पर काम चल रहा है। राजगीर में हॉकी का एशिया कप जैसे बड़ा आयोजन हुआ...लेकिन ये सब कांग्रेस और RJD वालों को पच नहीं रहा है। बिहार जब भी आगे बढ़ता है, ये लोग बिहार का अपमान करने में जुट जाते हैं। अभी आपने देखा होगा कि RJD की सहयोगी कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया पर बिहार की तुलना बीड़ी से कर रही है। इन लोगों को बिहार से इतनी नफरत है। इन लोगों ने घोटाले और भ्रष्टाचार करके बिहार की साख को बहुत नुकसान पहुंचाया।"
Advertisement
उन्होंने कहा, "बिहार के विकास की ये गति कुछ लोगों को रास नहीं आ रही है। जिन लोगों ने दशकों तक बिहार का शोषण किया। इस मिट्टी को धोखा दिया आज वे ये मानने तो तैयार ही नहीं कि बिहार भी नए कीर्तिमान बना सकता है।"
Published By : Amit Dubey
पब्लिश्ड 15 September 2025 at 18:51 IST