अपडेटेड 30 September 2025 at 17:15 IST
Bihar Election: चुनाव आयोग ने जारी की फाइनल वोटर लिस्ट, मतदाता सूची में आपका नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक
Bihar Final Voter List: भारत निर्वाचन आयोग आने वाले दिनों में बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए कभी भी तारीखों का ऐलान कर सकता है। इस चुनाव में प्रदेश की कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होनी है। किसी भी मतदाता को वोट डालने के लिए उसका नाम मतदाता सूची में होना जरूरी होता है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Bihar Final Voter List: बिहार में इस साल के आखिरी (अक्टूबर-नवंबर) में विधानसभा का चुनाव होना है। इसको लेकर भारत निर्वाचन आयोग की तैयारियां देखी जा सकती है। इस बीच निर्वाचन आयोग ने आज 30 सितंबर दिन मंगलवार को बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दिया है।
जी हां, भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी है। आप "ECINet" वेबसाइट पर जाकर मतदाता सूची में अपने नाम की जांच कर सकते हैं। फाइनल मतदाता सूची जारी करने की जानकारी बिहार के Chief Electoral Officer ने भी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर दी है।
Chief Electoral Officer ने दी खास जानकारी
Chief Electoral Officer, Bihar की आधिकारिक एक्स हैंडल पर दी गई जानकारी के अनुसार, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के आलोक में दिनांक 30.09.2025 को अंतिम निर्वाचक सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। कोई भी मतदाता दिए गए लिंक https://voters.eci.gov.in/download-eroll?stateCode=S04 के माध्यम से मतदाता सूची में अपने नाम का विवरण देख सकते हैं।
ऐसे चेक करें मतदाता सूची में अपना नाम
आज भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी है। आपका नाम इस मतदाता सूची में है या नहीं, आइए इसे आसानी से चेक करते हैं-
Advertisement
- सबसे पहले आपको भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ पर जाना होगा।
- अब आपको Special Intensive Revision (SIR) – 2025 (Bihar) पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपको अपने राज्य का नाम चुनना है।
- अब आप EPIC Number डालें।
- उसके बाद कैप्चा भरकर सबमिट कर दें।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगा कि आपका नाम मतदाता सूची में है या नहीं।
बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए होनी है वोटिंग
भारत निर्वाचन आयोग आने वाले दिनों में बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए कभी भी तारीखों का ऐलान कर सकता है। इस चुनाव में प्रदेश की कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होनी है। किसी भी मतदाता को वोट डालने के लिए उसका नाम मतदाता सूची में होना जरूरी होता है।
Advertisement
Published By : Amit Dubey
पब्लिश्ड 30 September 2025 at 17:14 IST