बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी शुरू, BJP ने किया घोषणापत्र कमेटी का ऐलान
भाजपा ने रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान किया।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

BJP Forms Menifesto Committee: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बीजेपी जोरों-शोरों से तैयारी में लगी हुई है। भले ही अभी चुनाव की तारीखों का ऐलान न हुआ हो, लेकिन भारतीय जनता पार्टी पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में जुट गई है। पार्टी ने बिहार विधान सभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश में एक मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान किया।
इस कमेटी में कुल 13 मेंबर बनाए गए हैं जो बिहार के लिए अपने चुनावी वादों और दृष्टिकोण को लोगों के सामने रखने में मदद करेंगे। बीजेपी ने बिहार के लिए जिस मेनिफेस्टो कमेटी का गठन किया है उसमें ये नाम शामिल हैं...
- प्रेम कुमार
- मनन मिश्रा
- भीम सिंह
- ऋतुराज सिन्हा
- निवेदिता सिंह
- देवेश कुमार
- सुरेश रुंगटा
- गुरु प्रकाश पासवान
- अमृता भूषण
- संतोष पाठक
- अजीत चौधरी
- सीता सिन्हा
- सुनील राम
चुनाव अभियान समिति की घोषणा
इससे पहले बिहार बीजेपी ने चुनाव अभियान समिति की घोषणा की। इसे लेकर बीजेपी की ओर से लिस्ट जारी की गई है। इसमें दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के अलावा कई अन्य बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट…
बिहार विधानसभा चुनाव कब?
फिलहाल बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। अनुमान है कि चुनाव आयोग अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में चुनावी कार्यक्रम का ऐलान कर सकता है।