अपडेटेड 13 November 2025 at 22:49 IST

Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव का सबसे तेज और सटीक नतीजे, जानिए कब और कहां देखें Live Streaming

Bihar Elections Result 2025 Live Streaming: Exit पोल में जहां महागठबंधन को झटका लगा है, वहीं एक बार फिर से बिहार में बंपर जीत की ओर NDA दिखा है। Poll of Polls के अनुसार, एनडीए को 146-162 सीटें, महागठबंधन को 75-90 सीटें और अन्य के खाते में 2-6 सीटें जाती दिख रही हैं।

Follow : Google News Icon  
Bihar Elections Result 2025 Live Streaming
सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर (फाइल फोटो) | Image: आधिकारिक X अकाउंट (पूर्व ट्विटर)

Bihar Elections Result 2025 Live Streaming: बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों के मतदान समाप्त हो चुके हैं। दोनों फेजों की वोटिंग को मिलाकर ऐतिहासिक 66.91 फीसदी मतदान हुआ है। इनमें महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया है। दोनों चरणों के मतदान में जहां पुरुषों का मतदान प्रतिशत 62.8 फीसदी रहा है, वहीं महिलाओं का मतदान 71.6 फीसदी है।

बिहार में बंपर वोटिंग के बाद अब सभी की निगाहें 14 नवंबर 2025 को आने वाले इसके नतीजों पर हैं। आइए जानते हैं कि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों का पल-पल का अपडेट आप कब और कहां लाइव देख सकते हैं...

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे कब और कहां लाइव देखें?

  • टीवी: बिहार विधानसभा चुनाव नतीजे के पल-पल के अपडेट्स को आप रिपब्लिक भारत/रिपब्लिक टीवी पर देख सकते हैं।
  • सार्वजनिक प्रसारणकर्ता: टीवी और यूट्यूब, डीडी न्यूज और डीडी बिहार।
  • ऐप्स और पोर्टल: यूट्यूब पर रिपब्लिक वर्ल्ड; ग्राहकों के लिए जियोटीवी, एयरटेल एक्सस्ट्रीम और टाटा प्ले ऐप। 
  • वेबसाइट: रिपब्लिक भारत/रिपब्लिक के आधिकारिक वेबसाइट पर भी आप पल-पल के अपडेट देख सकते हैं।
  • Youtube: https://www.youtube.com/RepublicTVBharat
     

Poll of Polls में  एनडीए, महागठबंधन और अन्य को कितनी मिल रही हैं सीटें?

Exit पोल में जहां महागठबंधन को झटका लगा है, वहीं एक बार फिर से बिहार में बंपर जीत की ओर NDA दिखा है। Poll of Polls के अनुसार, एनडीए को 146-162 सीटें, महागठबंधन को 75-90 सीटें और अन्य के खाते में 2-6 सीटें जाती दिख रही हैं।

मालूम हो कि महागठबंधन (राजद, कांग्रेस, माले/CPI-ML, वीआईपी) की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा तेजस्वी यादव हैं। वहीं, एनडीए (भाजपा, जदयू, हम(एस), लोजपा (रामविलास)) एक बार फिर से सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा है। 

Advertisement

बिहार में कुल मतदाता 

  • कुल मतदाताओं की संख्या (30.09.2025 तक): 7.42 करोड़ 
  • पुरुष मतदाता: 3.92 करोड़ 
  • महिला मतदाता: 3.50 करोड़ 
  • ट्रांसजेंडर मतदाता: 1725
  • पहली बार वोट देने वाले मतदाता(18-19 वर्ष): 14,01,150
  • 20-29 वर्ष आयु वर्ग के मतदाता: 1,63,25,614
  • वरिष्ठ मतदाता (85+ वर्ष): 4 लाख 3 हजार 985
  • सर्विस मतदाता: 1,63,619   

ये भी पढ़ें - '14 को रिजल्ट और 18 को शपथ, जो फीडबैक मिल रहे हैं उससे भाजपा और NDA के पसीने...', तेजस्वी यादव ने Exit Poll को किया खारिज

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 12 November 2025 at 20:21 IST