अपडेटेड 5 November 2025 at 11:25 IST

Bihar Election: पहले चरण के मतदान से पहले प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, संजय सिंह ने थामा BJP का दामन; मुंगेर से थे जनसुराज के प्रत्याशी

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से ठीक पहले प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज को बड़ा झटका लगा है। मुंगेर से पार्टी के प्रत्याशी संजय सिंह ने BJP का दामन थाम लिया है।

Follow : Google News Icon  
Sanjay Singh join BJP
Sanjay Singh join BJP | Image: Republic

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 6 नबंबर को होगी। गुरुवार को 18 जिलों की 121 सीटों के लिए मतदान होंगे। वोटिंग से ठीक एक दिन पहले प्रशांत किशोर को बड़ा झटका लगा है। जनसुराज के उम्मीदवार भाई संजय सिंह ने आज, बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। संजय सिंह मुंगेर विधानसभा से जनसुराज के प्रत्याशी थे।

मुंगेर विधानसभा क्षेत्र-165 से प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के उम्मीदवार संजय सिंह ने गुरुवार को बड़ा झटके देते हुए बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। बीजेपी में शामिल होने के बाद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विकास पुरुष बताते हुए उनके नेतृत्व में हुए अभूतपूर्व कार्यों की जमकर सराहना की।

जनसुराज के संजय सिंह ने थामा BJP का दामन

भाई संजय सिंह ने कहा, देश और बिहार के सर्वांगीण विकास का एकमात्र विकल्प एनडीए है। जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला नेतृत्व केवल नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार जी के पास है। भाजपा के नेताओं ने भी संजय सिंह का पार्टी में स्वागत किया। पार्टी की ओर से कहा किया कि  उनके जुड़ने से संगठन और अधिक सशक्त होगा

प्रशांत किशोर को लगा बड़ा झटका

संजय सिंह ने BJP की सदस्यता लेने का साथ बड़ा ऐलान भी किया है। उन्होंने कहा कि वो मुंगेर से बीजेपी की उम्मीदवार अगामी चुनाव में अपना समर्थन देंगे। बता दें कि संजय सिंह को प्रशांत किशोर ने मुंगरे सीट से उम्मीदवार घोषित किया था। वो पिछले कुछ महीनों से जनसुराज के लगातार प्रचार भी लगे थे। मगर पहले चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले उन्होंने पाला बदल लिया। उनके इस फैसले से प्रशांत किशोर को बड़ा झटका लगा है। 
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: EXPLAINER/ थम गया चुनाव प्रचार, कौन-कौन सी योजनाएं और घोषणाएं रहे हावी

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 5 November 2025 at 11:17 IST