Bihar Election: सीट बंटवारे पर चिराग पासवान के साथ धर्मेंद्र प्रधान और विनोद तावड़े की बैठक खत्म, 30 मिनट चला मंथन

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े, भाजपा नेता मंगल पांडे ने चिराग पासवान के आवास पर सीटों को लेकर अहम बैठक की।

Follow : Google News Icon  
 meeting between Chirag Paswan Dharmendra Pradhan
सीट बंटवारे पर चिराग पासवान के साथ धर्मेंद्र प्रधान की बैठक | Image: ANI

Bihar Assembly Election: बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा के साथ ही सीट बंटवारे को लेकर मंथन शुरू हो गया है। पटना से लेकर दिल्ली तक NDA और महागठबंध में बैठकों का सिलसिला जारी है। राष्ट्रीय राजधानी में चिराग पासवान के आवास पर एक बैठक हुई। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान, बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े के साथ बिहार के मंत्री मंगल पांडे भी शामिल हुई। बैठक में सीट बंटवारे पर चर्चा हुई।


बिहार में चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही सबकी नजर NDA और महागठबंधन की सीट शेयरिंग पर टिकी है। इसी कड़ी में दिल्ली में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के आवास पर मंगलवार को एक अहम बैठक हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चिराग पासवान ने 30 सीटों की मांग की है। हालांकि, इस पर कोई आधिकारिक बयान फिलहाल नहीं आया है।

चिराग पासवान के साथ सीट बंटवारे पर मंथन

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े, बिहार के मंत्री व भाजपा नेता मंगल पांडे और केंद्रीय मंत्री-LJP(रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने एक बैठक की। करीब 30 मिनट तक इन नेताओं के बीच सीटों को लेकर बातचीत हुई। ऐसी खबर है कि चिराग पासवान की पार्टी ने बिहार चुनाव को लेकर 30 सीटों की डिमांड की है। वहीं, चर्चा यह भी है कि जीतन राम मांझी भी 15 सीटों पर अड़े हैं।

2-3 दिन में सीट फाइनल कर लेंगे-HAM

इससे पहले पटना में सीएम नीतीश ने भी जदयू नेताओं के साथ बैठकी है। पार्टी के नेताओं सीटों को लेकर मुख्यमंत्री के साथ करीब 45 मिनट तक चर्चा की। जदयू अपने कोटे की सीटों और उम्मीदवारों पर मंथन कर रही है। वहीं, बिहार सरकार के मंत्री एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने कहा, "सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू हो गई है। 2-3 दिन में हम इसे लॉक कर देंगे। हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा सीटें हमारे कार्यकर्ताओं को मिलें जिससे हमारी पार्टी भी एक मान्यता प्राप्त पार्टी बने। हम समझते हैं कि हमें सम्मानजनक सीटें मिलेंगी।"

Advertisement

अब देखने वाली बात होगी की NDA में सभी दलों के साथ कितने सीटों पर बात बनती है। राज्य की 243 सीटों में कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा इस बात पर अबतक एकमत कायम नहीं। ऐसी चर्चा हो रही है कि चिराग को खुश करने के लिए जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि अगर NDA  चिराग को दी जाने वाली सीटों की संख्या बढ़ानी पड़ी तो मांझी और कुशवाहा की सीटें कम हो सकती हैं। वहीं, JDU-BJP की बराबर सीटों पर बिहार चुनाव लड़ने की तैयारी है। 

यह भी पढ़ें: '6 या 11, NDA नौ दो ग्यारह...', बिहार चुनाव की तारीखों पर लालू का तंज

Advertisement
Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड