LIVE BLOG

अपडेटेड 11 November 2025 at 21:57 IST

Bihar Chunav Live Updates: फिर टूटा बिहार में वोटिंग का रिकॉर्ड, दूसरे चरण में अबतक 68.76 प्रतिशत मतदान

Bihar Election 2025 2nd Phase Voting Live: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण की वोटिंग अब समाप्त हो गई है। 122 सीटों पर 1,302 उम्मीदवारों के आज वोटिंग हुई है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी समेत कई जिलों में वोट डाले गए। आज दूसरे चरण में 68.76 फीसदी मतदान हुआ है।

Follow : Google News Icon  
Bihar Elections
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Republic

Bihar election 2025 Voting Live: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण की वोटिंग अब समाप्त हो गई है। 122 सीटों पर 1,302 उम्मीदवारों के आज वोटिंग हुई है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी समेत कई जिलों में वोट डाले गए। आज दूसरे चरण में 68.76 फीसदी मतदान हुआ है। मालूम हो कि पहले चरण में 121 सीटों पर 65 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ, जो राज्य का अब तक का रिकॉर्ड है। अब दोनों चरणों को मिलाकर ऐतिहासिक 66.91% मतदान हुआ है। ये आंकड़े भारत निर्वाचन आयोग ने दी है। सभी की निगाहें 14 नवंबर को आने वाले चुनाव के नतीजे पर हैं। 
 

Live Blog

दूसरे चरण की 122 सीटों पर 1302 प्रत्याशियों का भविष्य दांव पर लगा है। महागठबंधन और NDA के कई प्रमुख चेहरों की किस्मत भी EVM में कैद हो गई है। वहीं, 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। दूसरे चरण में नीतीश सरकार के कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। इनमें सुपौल से विजेंद्र प्रसाद यादव, चकाई से सुमित कुमार सिंह, झंझारपुर से नीतीश मिश्रा, अमरपुर से जयंत राज, छातापुर से नीरज कुमार बबलू, बेतिया से रेणु देवी, धमदाहा से लेशी सिंह, हरसिद्धि से कृष्णानंदन पासवान और चैनपुर से जमा खान शामिल हैं।


11 November 2025 at 21:48 IST

Bihar Chunav Live Updates: दोनों चरणों को मिलाकर ऐतिहासिक 66.91% मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों के मतदान प्रतिशत को मिलाकर कुल 66.91 फीसदी मतदान हुआ है। ये आंकड़े भारत निर्वाचन आयोग ने दी है। बता दें कि 6 नवंबर को पहले चरण में 65.08 प्रतिशत और आज दूसरे चरण में 68.76 फीसदी मतदान हुआ है। 


11 November 2025 at 21:04 IST

Bihar Chunav Live Updates: 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव ऐतिहासिक रहा - मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बिहार चुनाव पर कहा, "2025 के बिहार विधानसभा चुनाव ऐतिहासिक रहे। सबसे पहले, 7.5 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में भाग लिया। सभी राजनीतिक दलों के जमीनी स्तर के चुनाव कार्यकर्ताओं और लगभग 1.76 लाख बूथ-स्तरीय एजेंटों की भागीदारी रही। चुनाव कार्यकर्ताओं के अथक और पारदर्शी प्रयासों के कारण, बिहार के 38 जिलाधिकारियों में से किसी को भी SIR के संबंध में एक भी अपील प्राप्त नहीं हुई..."


Advertisement

11 November 2025 at 20:57 IST

Bihar Chunav Live Updates: बिहार में दूसरे चरण में अब तक 68.74 प्रतिशत मतदान

  • अररिया -- 69.99 
  • अरवल -- 63 . 82
  • औरंगाबाद -- 65.38
  • बांका -- 70.21
  • भागलपुर -- 67.45
  • गया - 68.65
  • जहानाबाद -- 65.33
  • जमुई - 69.66
  • कैमूर -- 68.40
  • कटिहार -- 78.60
  • किशनगंज -- 78.06
  • मधुबनी -- 63.26
  • नवादा -- 57.85
  • पश्चिमी चम्पारण - 70.79
  • पूर्णिया - 76.03
  • पूर्वी चम्पारण -- 71.14
  • रोहतास -- 61.86
  • शिवहर  -- 68.74
  • सीतामणी - 66.88
  • सुपौल - 72.50

11 November 2025 at 20:26 IST

ये चुनाव लालू यादव के कुशासन और नीतीश कुमार के सुशासन के बीच था - केसी त्यागी

न्यूज एजेंसी एएनआई से दिल्ली में बात करते हुए JDU नेता के.सी. त्यागी ने कहा, "ये चुनाव लालू यादव के कुशासन और नीतीश कुमार के सुशासन के बीच था। कभी वे(RJD) वोट चोरी की बात करते रहे, कभी EVM की, ये उनकी हताशा थी... हम दो-तिहाई बहुमत से जीतेंगे। नीतीश कुमार ही CM का चेहरा थे, हैं और रहेंगे।"


Advertisement

11 November 2025 at 19:48 IST

Bihar Chunav Live Updates: आपकी उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए धन्यवाद - चुनाव आयोग

बिहार में सफलतापूर्वक दूसरे और अंतिम चरण का चुनाव समाप्त होने पर भारत निर्वाचन आयोग ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट करके लिखा - बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में आपकी उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए धन्यवाद।

इस पोस्ट में आगे लिखा गया है - हम बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भाग लेने वाले सभी मतदाताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। आपकी प्रतिबद्धता वास्तव में प्रेरणादायक है।
मतदान अधिकारियों, सुरक्षाकर्मियों, स्वयंसेवकों और हमारी सभी टीमों का विशेष धन्यवाद, जिनके प्रयासों से एक सुचारू, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित हुई।


11 November 2025 at 19:40 IST

Bihar Chunav Live Updates: दूसरे चरण में अबतक 68.52 प्रतिशत मतदान

बिहार में दूसरे चरण में भी एक बार फिर से वोटिंग का रिकॉर्ड टूटा है। दूसरे चरण में अबतक 68.52 प्रतिशत मतदान हुआ है। हालांकि, इस संख्या में और भी बढ़ोतरी हो सकती है। 


11 November 2025 at 19:14 IST

तेजस्वी के पास कोई मुद्दा नहीं, वे हार से विचलित हो गए हैं - JDU अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बिहार JDU अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा, "JDU और NDA की ओर से, मैं मतदान करने के लिए आगे आए सभी मतदाताओं का बम्पर मतदान के लिए अभिनंदन करता हूं... बिहार की जनता ने जिस तरह से नीतीश कुमार के सुशासन पर मुहर लगाई है, उसके लिए मैं लोगों का आभार व्यक्त करता हूं... बिहार की जनता पहले ही अपना मन बना चुकी है, वे हमारे नेता के प्रति प्रतिबद्ध हैं... तेजस्वी यादव के पास कोई मुद्दा नहीं है, वे हार से विचलित हो गए हैं। बिहार की जनता ने विकास के साथ-साथ सुशासन पर मुहर लगाई है... NDA का नारा है '2025 फिर से नीतीश' और नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही हमने चुनाव लड़ा है।"
 


11 November 2025 at 18:57 IST

महागठबंधन कह रहा था कि शहाबुद्दीन अमर रहे - मनोज तिवारी

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए दिल्ली में भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "महागठबंधन पहले से ही हार मान चुका है। वोट चोरी के बारे में जनता को कहना चाहिए... महागठबंधन कह रहा था कि शहाबुद्दीन अमर रहे... माफिया को जिंदाबाद कहने वालों को कौन वोट देगा?... आज जनता को लाभ मिल रहा है... मैं बिहारवासी हूं। महिलाओं और युवाओं का प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार पर बहुत विश्वास है..."


11 November 2025 at 18:33 IST

Bihar Chunav Live Updates: कैमूर में अंतिम चरण का चुनाव संपन्न

बिहार के कैमूर में दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के बाद मोहनिया में EVM और VVPAT मशीनों को सील किया जा रहा है।


11 November 2025 at 17:56 IST

Bihar Chunav Live Updates: किशनगंज में सबसे अधिक 76.26 फीसदी मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में शाम 5 बजे तक 67.14% मतदान हुआ। इसमें किशनगंज में सबसे अधिक 76.26 फीसदी मतदान हुआ है। अभी वोटिंग जारी है। 
 


11 November 2025 at 17:45 IST

Bihar election 2025 Voting Live: शाम 05 बजे तक 67. 14 प्रतिशत मतदान

बिहार में दूसरे चरण के लिए 122 सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच शाम पांच बजे तक प्रदेश के 20 जिलों में मतदान का प्रतिशत 67.14% पहुंच गया है। मतदाता बढ़ चढ़कर मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। यह मतदान प्रतिशत केवल ऐतिहासिक ही नहीं है बल्कि इसने पहले चरण के मतदान प्रतिशत 65.08 फीसदी को भी पीछे कर दिया है।


11 November 2025 at 17:39 IST

जब भी मतदान प्रतिशत अधिक होता है, बदलाव होता है - राजद सांसद मीसा भारती

राजद की सांसद मीसा भारती ने दावा किया है कि जब भी मतदान प्रतिशत अधिक होता है, बदलाव होता है। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "इस बार बदलाव होगा क्योंकि महिलाएं चिंतित हैं, उन्हें अपने बच्चों के भविष्य की चिंता है। 20 साल से यहां रोजगार के अवसर नहीं थे, कोई कारखाने नहीं लगे। इसलिए महिलाएं बड़ी संख्या में वोट देने आ रही हैं। जब भी मतदान प्रतिशत अधिक होता है, बदलाव होता है..."
 


11 November 2025 at 17:36 IST

बिहार की जनता NDA को पूर्ण बहुमत के साथ जिताने का काम कर रही है - सम्राट चौधरी

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा - बिहार की जनता NDA को पूर्ण बहुमत के साथ जिताने का काम कर रही है। 


11 November 2025 at 17:08 IST

Bihar Chunav Live: मतदान के बाद चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता

बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर बताया, "बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 के तहत दूसरे चरण के मतदान के उपरांत आज दिनांक 11.11.2025 को संध्या 07:30 बजे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के सभागार में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है।”
 


11 November 2025 at 17:06 IST

Bihar Chunav Live: 100 वर्षीय मतदाता ने किया मतदान - Chief Electoral Officer

बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर बताया कि मधुबनी में बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के दूसरे चरण में जिले के बेनीपट्टी विधानसभा के जरैल गांव के बूथ पर 100 वर्षीय मतदाता ने मतदान किया। 


11 November 2025 at 16:37 IST

Bihar Chunav Live Updates: दूसरे चरण में कुल 1302 प्रत्याशी

बिहार में दूसरे चरण का आज मतदान जारी है। इस चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर कुल 1302 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें 1165 पुरुष उम्मीदवार, 136 महिला उम्मीदवार और एक ट्रांसजेंडर शामिल हैं। 


11 November 2025 at 15:50 IST

Bihar Chunav Live Updates: किस जिले में कितने फीसदी हुए मतदान?

बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में दोपहर 3 बजे तक 60.40% मतदान हुआ।


11 November 2025 at 15:44 IST

Bihar election 2025 Voting Live: 03 बजे तक का मतदान 60. 40 प्रतिशत

बिहार में दूसरे चरण के लिए 122 सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच दोपहर तीन बजे तक प्रदेश के 20 जिलों में मतदान का प्रतिशत 60.40% पहुंच गया है। मतदाता बढ़ चढ़कर मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। 


11 November 2025 at 15:37 IST

जनता का जनादेश स्पष्ट है, रंगदारी, जंगलराज, दादागिरी और माफियाओं को नहीं आने देंगे। - भाजपा नेता तरुण चुघ

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, यूपी के कानपुर में भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा, "बिहार की जनता का जनादेश स्पष्ट है, रंगदारी, जंगलराज, दादागिरी और माफियाओं को नहीं आने देंगे। NDA को जनता खुलकर आशीर्वाद दे रही है... राहुल गांधी जानते हैं कि इस चुनाव में वे हार रहे हैं और यह उनकी 19वी हार होने वाली है..."


11 November 2025 at 15:33 IST

Bihar election 2025 Voting Live: बढ़-चढ़कर मतदान कर रही हैं महिलाएं

बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर बताया कि पश्चिमी चंपारण में भी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के दूसरे चरण में बढ़-चढ़कर महिलाएं मतदान कर रही हैं । कोई भी वोट छूटे नहीं, आएं हम सब मिलकर वोट करें।


11 November 2025 at 15:26 IST

अगर वे (राजद) 20-25 सीटें भी जीत जाएं, तो बहुत होगा - राम कृपाल यादव

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, दानापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार राम कृपाल यादव ने कहा, "बिहार में पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है और आज दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। पिछला चुनाव शांतिपूर्ण रहा था और आज का चुनाव भी शांतिपूर्ण रहेगा। इस बार भी रिकॉर्ड मतदान होगा... अगर वे (राजद) 20-25 सीटें भी जीत जाएं, तो बहुत होगा..."


11 November 2025 at 14:19 IST

उम्मीद से ज्यादा मुझे लोगों का प्यार और आशीर्वाद मिला- मैथिली ठाकुर

लोक गायिका और अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने द्वितीय चरण के मतदान पर कहा, "मैंने मतदान कर लिया है। मैं अपने क्षेत्र के विकास के लिए वोट डालती हूं। मैं चाहती हूं कि देश हित में जो काम हो उसमें मैं अपना योगदान दे सकूं... उम्मीद से ज्यादा मुझे लोगों का प्यार और आशीर्वाद मिला। 14 तारीख को जो भी होगा वो हम सभी के लिए मान्य होगा..."


11 November 2025 at 14:17 IST

तेज प्रताप यादव का आया बयान

जनशक्ति जनता दल प्रमुख और महुआ सीट से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने कहा, “महिलाएं बड़ी संख्या में मतदान कर रही हैं। सरकार में बदलाव होगा...14 नवंबर को लोग हमें बताएंगे कि किसने क्या विकास किया। मैं खुद को महुआ में नंबर वन (महुआ सीट जीतते हुए) देखता हूं।”


11 November 2025 at 13:48 IST

दूसरे चरण में 1 बजे तक 47.62% मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 47.62% मतदान हुआ है। 


11 November 2025 at 12:45 IST

बिहार में कमल ही कमल खिला मिलेगा- अपर्णा बिष्ट

बिहार चुनाव पर BJP नेता अपर्णा बिष्ट यादव ने कहा, "पीएम मोदी ने जिस प्रकार बिहार में चुनाव प्रचार को लीड किया है और आपने देखा होगा कि 50 साल पहले बिहार की स्थिति क्या थी जब से NDA की सरकार आई है जो चीजे 50 साल पहले बिहार में हो जानी चाहिए थी वो अब हो रही है और जब विपक्ष किसी प्रकार का आरोप नहीं लगा पाई तो अब इन्होंने वोट चोरी का आरोप लगा दिया। मैं तो कहना चाहती कि इनके जो पूर्वज थे जो राजनीति में बड़े धुरंधर थे तो उन्होंने कितनी वोट चोरी की है ये पूरा देश देख रहा है... बिहार चुनाव का जब परिणाम आएगा तो कमल ही कमल खिला मिलेगा।"


11 November 2025 at 12:32 IST

BJP नेता अश्विनी कुमार का बड़ा बयान

BJP नेता अश्विनी कुमार चौबे ने कहा, "बिहार के तमाम लोगों से मैं अपील करना चाहता हूं कि  ये लोकतंत्र का महान पर्व है इस महान पर्व को बड़ी खुशहाली से मनाए। सुबह से लोग कतार में लगे हुए हैं...मुझे लग रहा है कि NDA के पक्ष में मतदान हो रहा है। सभी लोग मतदान विकास के नाम पर, विकसित बिहार बनाने के नाम पर कर रहे हैं, NDA की सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा पीएम मोदी के मार्गदर्शन में और उनके हाथ को मतबूत करने के लिए लोग वोट कर रहे हैं...2010 के बाद 180 से ज्यादा हमारा रुझान बन रहा जो कि 200 तक जाएगा।"
 


11 November 2025 at 12:10 IST

विधानसभा चुनाव पर बिहार के डीजीपी का बयान

बिहार DGP विनय कुमार ने विधानसभा चुनाव 2025 पर कहा, "जो तैयारी थी वो हमारी तैयारी ग्राउंड पर दिख रही है। सभी जगह पुलिस की निगरानी है। जंगल क्षेत्र में CRPF और STF लगातार जांच कर रहे हैं...अपेक्षा है कि शांतिपूर्ण मतदान होगा और मतदाता भय मुक्त होकर शांति से मतदान कर पाएंगे।"
 


11 November 2025 at 11:57 IST

प्रशांत किशोर ने डाला वोट

बिहार के सासाराम में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने दूसरे चरण के तहत मतदान किया।


11 November 2025 at 11:42 IST

ई-रिक्शा से मतदान करने पहुंचे बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष और कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार राजेश राम ई-रिक्शा से मतदान करने मतदान केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने कहा, कहा, "देश की अर्थव्यस्था डीजल और पेट्रोल पर निर्भर है। डीजल और पेट्रोल जब महंगा हो रहा है तो देश की अर्थव्यवस्था चरमरा रही है... छोटी दूरी को ई-रिक्शा से तय करना चाहिए जिससे पर्यावरण भी ठीक रहता है और अर्थव्यवस्था भी ठीक रहती है।  लोगों से अपील करूंगा कि शांतिपूर्ण, सौहार्द से मतदान करें। लोकतंत्र का यह महापर्व है, जिसका आनंद लेते हुए अपनी सरकार चुनें।"


11 November 2025 at 11:40 IST

सुबह 11 बजे तक 31 फीसदी मतदान

बिहार में दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। वोटर्स में भारी उत्साह देखने मिल रहा है। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। सुबह 11 बजे तक 31.3 प्रतिशत मतदान हुआ है। 


11 November 2025 at 10:54 IST

NDA के पक्ष में परिणाम आने वाला है- उपेंद्र कुशवाहा

राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, "इतनी अच्छी खबर है। चारों तरफ से केवल NDA ही दिख रहा है। मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह है। महिला मतदाता पूरे तौर पर उत्साहित होकर मतदान कर रही है। रुझान के आधार पर अपेक्षा से कई गुना ज्यादा NDA के पक्ष में परिणाम आने वाला है।"
 


11 November 2025 at 10:47 IST

LJP रामविलास सांसद राजेश वर्मा ने दिया वोट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में LJP रामविलास सांसद राजेश वर्मा ने अपने परिवार के साथ दुर्गा चरण हाई स्कूल मतदान केंद्र पर वोट किया। उन्होंने कहा, "ये बढ़ता हुई प्रतिशत स्पष्ट करता है बढ़ती हुई जागरूकता को। जिस तरीके से बिहार के लोग जागरूक होकर अपने मतदान का सदुपयोग कर रहे हैं ये एक बेहतर और विकसित बिहार की नींव को रखने का काम कर रहा है। मैं इसके लिए सभी का धन्यवाद करता हूं। सबके सामूहिक प्रयास से दूसरे चरण का चुनाव पूरे शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है।"


11 November 2025 at 10:27 IST

महागठबंधन को जीत दिलाने के लिए एक-एक वोट दीजिए- अजीत शर्मा

भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अजीत शर्मा ने द्वितीय चरण के मतदान पर कहा, "जनता से मेरी एक ही अपील है जो मैं शुरुआत से ही कर रहा हूं कि 20 साल की सरकार को जनता ने देखा। कोई काम नहीं हुआ, शिक्षा नहीं है, स्वास्थ्य नहीं है और रोजगार नहीं है। लोग पलायन करके बिहार से बाहर जा रहे हैं... हम लोगों से अपील करना चाहते हैं कि महागठबंधन को जीत दिलाने के लिए एक-एक वोट दीजिए..."


11 November 2025 at 09:57 IST

विकास को वोट दे रहे हैं लोग- JDU नेता नीरज कुमार

JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार चुनाव के दूसरे चरण के मतदान पर कहा, "आजाद हिंदुस्तान में पहली बार, बिहार में इतने बड़े पैमाने पर लोगों ने मतदान किया। मतदाताओं का रुझान नीतीश कुमार के पक्ष में NDA की सरकार बनाने का है। महिलाओं का मतदान प्रतिशत बहुत तेजी से बढ़ा है। मेरा अपना व्यक्तिगत अनुभव है कि पहली बार लोगों ने खुलकर कहा कि वे विकास को वोट दे रहे हैं। तेजस्वी यादव मौसम खराब होने पर तो घर से नहीं निकलते लेकिन अब हार का ठिकड़ा EVM पर फोड़ रहे हैं।"


11 November 2025 at 09:55 IST

सुबह 9 बजे तक 14 फीसदी मतदान

बिहार चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में सुबह 9 बजे तक लगभग 14.55% मतदान दर्ज किया गया। जहां अबतक कहां कितने प्रतिशत वोटिंग हुई...


11 November 2025 at 09:19 IST

NDA के पक्ष में मतदान करें- जीतनराम मांझी

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान पर  कहा, "लोगों से मेरी दिल से अपील है जिस प्रकार से आप लोगों ने 6 तारीख को मतदान किया आज उससे भी ज्यादा मतदान करें और NDA के पक्ष में मतदान करें... आज सड़कें अच्छी बन गई हैं, बिजली 24 घंटे आ रही है... अस्पताल में दवाइयां हैं, नहीं तो पहले जानवर बैठते थे... इससे अ्च्छी सरकार नहीं हो सकती है। हम जनता से अपील करते हैं कि खूब वोट दें और NDA के पक्ष में वोट दें।"
 


11 November 2025 at 09:18 IST

चारों तरफ बहुत अच्छा माहौल है- दिलीप जायसवाल

बिहार BJP अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "आज अंतिम चरण का मतदान हो रहा है। सुबह से करीब-करीब NDA के सभी उम्मीदवारों से बात करने का मौका मिला। चारों तरफ बहुत अच्छा माहौल है। सभी बूथों पर लंबी लाइन लग गई है। मैं मतदाताओं से अपील करूंगा कि अपना मतदान अवश्य करें..."


11 November 2025 at 09:16 IST

बिहार में बदलाव की लहर है- मृत्युंजय तिवारी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान पर RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "बिहार में आज दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। जिस तरह बिहार की जनता ने पहले चरण के मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था, वैसा ही उत्साह दूसरे चरण में भी लोगों में देखने को मिल रहा है। बिहार में बदलाव और बिहार के भविष्य के निर्माण के लिए वोट देने निकले लोगों को हम सलाम करते हैं... बिहार में बदलाव की लहर है। दूसरे चरण के मतदान में भी तेजस्वी यादव और महागठबंधन को अपार जनसमर्थन मिलने वाला है..."


11 November 2025 at 09:01 IST

शाहनवाज हुसैन ने डाला वोट

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन और उनकी पत्नी रेणु हुसैन ने सुपौल के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।


11 November 2025 at 08:35 IST

एनडीए उम्मीदवार श्रेयसी सिंह ने किया मतदान

जमुई सीट से भाजपा की एनडीए उम्मीदवार श्रेयसी सिंह अपने बूथ पर जाकर मतदान किया। श्रेयसी सिंह अपनी बहन मानसी सिंह के साथ झाझा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 120 उत्क्रमित मध्य विद्यालय नयागांव पहुंचकर मतदान किया।


11 November 2025 at 08:19 IST

NDA फिर बिहार में भारी बहुमत से सरकार बनाएगी- BJP उम्मीदवार

वोट डालने के बाद, बिहार के मंत्री और हरसिद्धि सीट से BJP उम्मीदवार कृष्णनंदन पासवान ने कहा, "मैंने देवताओं को प्रणाम किया और फिर अपना वोट डाला। यह एक मशीन है, इसलिए कभी-कभी तकनीकी समस्या हो सकती है, लेकिन ज़्यादा देरी नहीं हुई। हरसिद्धि के मतदाता मुझे अपना आशीर्वाद दे रहे हैं। इसलिए, मैं कह सकता हूँ कि मैं 50,000 वोटों के अंतर से जीतूंगा। एनडीए एक बार फिर बिहार में भारी बहुमत से सरकार बनाएगा..."


11 November 2025 at 07:55 IST

पिछले चरण में रिकॉर्ड को आज ब्रेक करिए- प्रशांत किशोर

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "बिहार के लोगों से अपील करेंगे कि जो पिछले चरण में रिकॉर्ड मतदान हुआ है उसको आज ब्रेक करिए। बिहार में बदलाव के लिए वोट करिए। अपने बच्चों के शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करिए। जैसे पहले चरण में लोगों ने वोट किया है उससे भी ज्यादा बढ़-चढ़कर वोट करिए।"


11 November 2025 at 07:46 IST

बस एक मौका चाहती हूं- ज्योति सिंह

काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह ने कहा, "जनता से मैं बस इतना ही कहूंगी बहुत जगहों पर मैं नहीं पहुंच पाई उसके लिए मैं माफी मांगती हूं। आगे भी मुझे एक सेवा का मौका दें। बस एक मौका चाहती हूं। जनता का जिस हिसाब से प्यार मिला और जिस तरह से समर्थन मैंने देखा उस हिसाब से लोगों ने पहले ही अंदाजा लगा लिया है कि मैं जीत रही हूं। लोग भी आकर बोल रहे हैं। परिणाम 14 नवंबर को पता चलेगा।"


11 November 2025 at 07:41 IST

लोगों के आशीर्वाद से मैं एक बार फिर जीतूंगा- तारकिशोर प्रसाद

पूर्व उपमुख्यमंत्री और कटिहार से उम्मीदवार तारकिशोर प्रसाद कहते हैं, "कटिहार के मतदाताओं ने मुझे नवंबर 2005 से आज तक लोगों की सेवा करने का अवसर दिया है। डबल इंजन की सरकार राज्य और देश के लिए विकास कर रही है। हम कटिहार की धरती पर विकास कार्य कर रहे हैं और इसने बदलाव किया है। इसलिए, इसका मतदाताओं पर प्रभाव पड़ा है। लोगों के आशीर्वाद से मैं एक बार फिर जीतूंगा और कटिहार के लोगों की सेवा करूंगा।"


11 November 2025 at 07:28 IST

सांसद संजय जायसवाल ने किया मतदान

BJP सांसद संजय जायसवाल ने बिहार के बेतिया में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, "सभी से अनुरोध है कि दूसरे चरण में 75% से ऊपर मतदान अवश्य करें। आपका मतदान बिहार के गरीबों को मुफ्त अनाज देता है। मुफ्त इलाज की व्यवस्था देता है। मुफ्त बिजली की व्यवस्था देता है। प्रत्येक महिला के खाते में 10 हजार जाते हैं। सभी से अनुरोध है कि मतदान अवश्य करें।"


11 November 2025 at 07:07 IST

स्थिति की तुलना करके वोट दें- मंत्री श्रवण कुमार

बिहार के मंत्री श्रवण कुमार कहते हैं, "मैं मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे 2005 से पहले और बाद की स्थिति की तुलना करके वोट दें। मतदाताओं को अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए एनडीए को वोट देना चाहिए..."


11 November 2025 at 07:03 IST

दूसरे चरण की 122 सीटों पर मतदान शुरू

बिहार चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण के लिए राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से 122 पर मतदान शुरू हो गया है। शाम 6 बजे तक वोटिंग जारी रहेगी। 


11 November 2025 at 07:00 IST

मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं- PM मोदी

बिहार में दूसरे चरण के लिए वोटिंग शुरू होने वाली है। इससे पहले पीएम मोदी ने बिहार के वोटर्स से मतदान की अपील की। उन्होंने कहा, बिहार “विधानसभा चुनावों में आज दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे इसमें बढ़-चढ़कर भागीदार बनें और मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं। पहली बार वोट देने जा रहे राज्य के अपने नौजवान साथियों से मेरा विशेष आग्रह है कि वे खुद तो मतदान करें ही, दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।”


11 November 2025 at 06:38 IST

मतदान से पहले मॉक पोल जारी

 पूर्णिया के एक मतदान केंद्र पर मॉक पोल चल रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज मतदान होगा।


11 November 2025 at 06:37 IST

बिहार की जनता बदलाव चाहती है- पप्पू यादव

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "SIR में 69 लाख वोट काटे गए, फिर मतदान कैसे बढ़ सकता है। मतदान कम हुआ है...एक बड़े बदलाव की तरफ बिहार है। बिहार की जनता बदलाव चाहती है। नई पीढ़ी नया सपना देख रही है।"


11 November 2025 at 06:31 IST

जनता बड़े उत्साह के साथ NDA के पक्ष में कर रही वोट- उपेंद्र कुशवाहा

राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आप मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ देख सकते हैं। स्पष्ट है कि जनता बड़े उत्साह के साथ NDA के पक्ष में वोट कर रही है। NDA के लिए हर तरह से चकाचक है।


11 November 2025 at 06:22 IST

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग

दूसरे चरण के 3.7 करोड़ मतदाताओं में 1.75 करोड़ महिलाएं हैं। इनमें से 2.28 करोड़ मतदाता 30 से 60 साल की आयु के बीच हैं, जबकि 18-19 साल के युवा मतदाताओं की संख्या 7.69 लाख है।

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 11 November 2025 at 06:23 IST