'कैसे कहेंगे कि हमारे नेतृत्व में कमी है, कोई शिगूफा तो...', राहुल पर चिराग पासवान ने साधा निशाना, बताया कांग्रेस में कैसे होगा सुधार

राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर लगाए आरोपों पर चिराग पासवान का पलटवार आया है। उन्होंने कहा, राहुल कार्यकर्ताओं के मनोबल को बनाए रखने के लिए समय-समय पर शगूफा देते हैं।

Follow : Google News Icon  
Chirag Paswan
Chirag Paswan | Image: ANI

Bihar First Phase Voting: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए मतदान जारी है। इस बीच सियासी बयाबाजी भी जारी है और सभी दल अपनी-अपनी जीत का दावा ठोंक रहे हैं। केंद्रीय मंत्री और LJP-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेने पहुंचे। खगड़िया के एक मतदान केंद्र में उन्होंने अपना वोट डाला। चिराग पासवान ने NDA की जीत का दावा ठोंकते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा।

चिराग पासवान ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम और चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोपों का जवाब देते हुए कहा, "मैं समझ सकता हूं कि एक के बाद एक चुनाव हारते ही जाना, किसी भी नेता और उसकी पार्टी के मनोबल को काफी ज्यादा तोड़ता है और निराश करता है। ऐसे में अपने दल के नेता कार्यकर्ताओं के मनोबल को बनाए रखने के लिए, उन्हें उत्साहित रखने के लिए आपको समय-समय पर कोई शगूफा तो देना होगा। "

राहुल बहाने तलाशने में मेहनत करते हैं-चिराग पासवान

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए चिराग पासवान ने कहा, "आप कैसे कहेंगे कि हमारे नेतृत्व में कमी है? आप कैसे कहेंगे कि मैं पार्टी को लीड नहीं कर पा रहा हूं यह बयान भी उन्हीं में से एक है। ये कुछ समय तक चलेगा और ये बयान जब ठंडा पड़ जाएगा तो फिर वे(राहुल गांधी) लोग कुछ नया लेकर आएंगे। मगर जितनी मेहनत ये लोग बहाने तलाशने में करते हैं, उतनी मेहनत अगर अपने ऊपर कर दें ना तो शायद कांग्रेस, RJD, महागबंधन Revive (पुनर्जीवित) हो जाए।"

राहुल ने चुनाव आयोग पर लगाए थे गंभीर आरोप

बता दें कि बिहार में मतदान से ठीक पहले राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर कई गंभीर आरोप लगाए था। उन्होंने कहा था, 'वोट चोरी से हरियाणा में कांग्रेस की सरकार चोरी की गई है और इसका ब्लैक एंड व्हाइट सबूत आपके सामने हैं। राहुल ने कहा था, मैं चाहता हूं कि भारत के युवा, GenZ इसे स्पष्ट रूप से समझें क्योंकि यह आपके भविष्य के बारे में है।मैं भारत में चुनाव आयोग, लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल उठा रहा हूं, इसलिए मैं इसे 100% सबूत के साथ कर रहा हूं।'

Advertisement

यह भी पढ़ें: कांग्रेस-RJD के लोग एक-दूसरे के बाल नोचेंगे- अररिया में बोले PM मोदी

Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड