अपडेटेड 6 November 2025 at 00:01 IST
Bihar Election 2025: बिहार में किसकी सरकार? पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान आज, दांव पर कई दिग्गजों की साख
बिहार चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए मतदान आज 6 नवंबर को सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएगा। 18 जिलों की 121 सीटों पर कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला आज जनता के हाथ में होगा।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

बिहार चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए मतदान आज 6 नवंबर को सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएगा। 18 जिलों की 121 सीटों पर कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला आज जनता के हाथ में होगा।
आपको बता दें कि बिहार चुनाव में 3 करोड़ 75 लाख से ज्यादा मतदाता 1,314 उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला करेंगे। हर बूथ पर वेबकास्टिंग हो रही है। चुनाव आयोग ने साफ कहा है कि इस बार भी सब कुछ पारदर्शी तरीके से होगा।
इन 121 सीटों पर पहले चरण में होगी वोटिंग
आज जिन 121 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग होगी, उनके नाम हैं - आलमनगर, बिहारीगंज, सिंहेश्वर, मधेपुरा, सोनबर्षा, सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, कुशेश्वर अस्थान, गौराबौराम, बेनीपुर, अलीनगर, दरभंगा ग्रामीण, दरभंगा, हायाघाट, बहादुरपुर, केवटी, जाले, गायघाट, औराई, मीनापुर, बोचहां, सकरा, कुढ़नी, मुजफ्फरपुर, कांटी, बरुराज, पारू, साहेबगंज, बैकुंठपुर, बरौली, गोपालगंज, कुचायकोट भोरे, हथुआ, सिवान, जीरादेई, दरौली, रघुनाथपुर, दरौंधा, बड़हरिया, गोरियाकोठी, महराजगंज, एकमा, मांझी, बनियापुर, तरैया, मढ़ौरा , छपरा, गरखा, अमनौर, परसा, सोनपुर, हाजीपुर, लालगंज, वैशाली, महुआ, राजा पाकड़, राघोपुर, महनार, पातेपुर, कल्याणपुर, वारिसनगर, समस्तीपुर, उजियारपुर, मोरवा, सरायरंजन, मोहिउद्दीननगर, विभूतिपुर, रोसड़ा, हसनपुर, चेरिया बरियारपुर, बछवाड़ा, तेघड़ा, मटिहानी साहेबपुर कमाल, बेगूसराय, बखरी, अलौली, खगड़िया, बेलदौर, परबत्ता, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर, सूर्यगढ़ा, लखीसराय, शेखपुरा, बरबीघा, अस्थावां, बिहारशरीफ, राजगीर, इस्लामपुर, हिलसा, नालन्दा, हरनौत, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब, फतुहा, दानापुर, मनेर, फुलवारी, मसौढ़ी, पालीगंज, बिक्रम, सन्देश, बड़हरा, आरा, अगिआंव, तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर, ब्रह्मपुर, बक्सर, डुमरांव और राजपुर।
कई मंत्रियों की किस्मत दांव पर
पहले चरण में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है। इनमें बिहार के दोनों उप-मुख्यंमत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा का भी नाम शामिल है। इनके अलावा 15 मंत्रियों की भी किस्मत का फैसला पहले चरण में होना है, जिनके नाम हैं - विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, मदन सहनी, नीतीन नवीन, महेश्वर हजारी, सुनील कुमार, रत्नेशसादा, केदार प्रसाद गुप्ता, सुरेन्द्र मेहता, संजय सरावगी, डा. सुनील कुमार, जिवेश कुमार, राजू कुमार सिंह और कृष्ण कुमार मंटू।
Advertisement
वहीं, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव, राम कृपाल यादव, श्याम रजक, अनंत सिंह, अमरेन्द्र पांडेय, हरिनारायण सिंह, उमेश कुशवाहा और श्रेयसी सिंह समेत कई दिग्गजों की किस्मत मतदाता आज तय करेंगे।
आपको बता दें कि बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव हो रहा है। दूसरे चरण में 122 सीटों के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा। वहीं, इसके नतीजे 14 नवंबर 2025 को आएंगे।
Advertisement
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 5 November 2025 at 23:43 IST