अपडेटेड 11 November 2025 at 20:24 IST

Poll of Polls: Exit पोल में महागठबंधन को झटका, बंपर जीत की ओर NDA, जानिए किसको कितनी सीटें, पूरी LIST

Bihar election, Poll of Polls: विभिन्न मीडिया और एजेंसियों की रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि Exit Poll में महागठबंधन को झटका लग रहा है, वहीं एक बार फिर से बिहार में बंपर जीत की ओर NDA दिख रहा है।

Follow : Google News Icon  
Poll of Polls
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Republic

Bihar election, Poll of Polls: बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान अब संपन्न हो चुके हैं। पहले चरण में 121 सीटों के लिए 6 नवंबर को वोटिंग हुई थी, इसमें 65 फीसदी से अधिक मतदान हुआ था। वहीं, आज दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग हुई, जो 67 फीसदी से अधिक हुई है। वहीं, इसके नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।

वोटिंग के बाद अब सभी की निगाहें एग्जिट पोल और  Poll of Polls हैं। पोल ऑफ पोल्स का मतलब कि अलग-अलग एजेंसियों के अनुमानों का औसत। आइए जानते हैं कि Poll of Polls में महागठबंधन और एनडीए को लेकर क्या कुछ अनुमान हैं...

Exit पोल में महागठबंधन को झटका, बंपर जीत की ओर NDA

विभिन्न मीडिया और एजेंसियों की रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि Exit पोल में जहां महागठबंधन को झटका लग रहा है, वहीं एक बार फिर से बिहार में बंपर जीत की ओर NDA दिख रहा है। 
मालूम हो कि महागठबंधन (राजद, कांग्रेस, माले/CPI-ML, वीआईपी) की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा तेजस्वी यादव हैं। वहीं, एनडीए (भाजपा, जदयू, हम(एस), लोजपा (रामविलास)) एक बार फिर से सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा है। 

MATRIZE-आईएएनएस एग्जिट पोल में NDA की वापसी

बिहार में एक बार फिर NDA की सरकार बन सकती है। MATRIZE-आईएएनएस के एग्जिट पोल के अनुसार NDA को 48 फीसदी, महागठबंधन को 37 फीसदी और अन्य को 15 फीसदी वोट मिल सकते हैं।

Advertisement

MATRIZE-आईएएनएस एग्जिट पोल में NDA को 147-167 सीट

बिहार चुनाव का पहला एग्जिट पोल NDA के लिए खुशखबरी लेकर आया है। MATRIZE-आईएएनएस के एग्जिट पोल में NDA को 147-167 सीट मिल सकती है, जबकि विपक्ष के महागठबंधन को 70-90 सीट से संतोष करना पड़ सकता है।

Chanakya Strategies एग्जिट पोल में NDA को बहुमत की संभावना 

Chanakya Strategies ने भी बिहार में NDA को बहुमत दिया है। Chanakya Strategies के Exit Poll में NDA 130-138 सीट, महागठबंधन को 100-108 और अन्य को 3-5 सीट मिलने का अनुमान है।

Advertisement

जेवीसी पोल में NDA को 135-150 सीटें

जेवीसी एग्जिट पोल ने भी NDA को बहुमत दिया है। जेवीसी एग्जिट पोल के अनुसार NDA को 135-150 सीटें, महागठबंधन को 88-103 सीटें और अन्य को 3-6 सीटें मिल सकती हैं। 

डीवी रिसर्च के एग्जिट पोल में एनडीए सरकार की संभावना

डीवी रिसर्च के एग्जिट पोल ने भी एनडीए को बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाने का संकेत दिया है। इसने अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 137-152 सीटें, महागठबंधन को 83-98 सीटें मिलती हुई दिखाई है। वहीं, प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को 2 से 4 सीटें और ओवैसी की पार्टी AIMIM को 0-2 सीटें मिलती दिख रही हैं।

पीपल्स पल्स पोल सर्वे में महागठबंधन को कितनी मिल रही हैं सीटें?

पीपल्स पल्स पोल सर्वे में कहा गया है कि एनडीए को 133-159 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, महागठबंधन को लगभग 75-101 सीटें मिलेंगी, जबकि जन सुराज को 0-5 सीटें मिल सकती हैं, और अन्य को 2-8 सीटें मिल सकती हैं।

Poll of Polls में  एनडीए, महागठबंधन और अन्य को कितनी मिल रही हैं सीटें?

यहां हम करीब 11 एजेंसियों के एग्जिट पोल्स के Poll of Polls बता रहे हैं। इसमें साफ दिख रहा है कि एनडीए एक बार फिर से बिहार में सरकार बना सकता है। वहीं, महागठबंधन सत्ता से दूर दिख रहा है।

Poll of Polls के अनुसार, एनडीए को 146-162 सीटें, महागठबंधन को 75-90 सीटें और अन्य के खाते में 2-6 सीटें जाती दिख रही हैं।

Poll of Polls

ये भी पढ़ें - EXPLAINER/ Bihar Elections: नीतीश कुमार या तेजस्वी, बिहार में किसकी होगी ताजपोशी? दूसरे चरण की 122 में NDA की 66 सीटें दांव पर, पूरा समीकरण

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 11 November 2025 at 19:21 IST