अपडेटेड 13 November 2025 at 16:33 IST

Bihar Election Result: 'कल भर मजे में रहने दीजिए, 2015 में पटाखे फोड़...', महागठबंधन ने 75% के साथ जीत का किया दावा किया, किसने क्या कहा?

Bihar Election: बिहार JDU अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा सरकार बनने का दावा कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ राजद नेता मनोज कुमार झा। एग्जिट पोल को लेकर दोनों प्रमुख पार्टियों में बयान-बाजी तेज। फैसला 14 नवम्बर को।

Follow : Google News Icon  
bihar election 2025 exit poll
bihar election 2025 exit poll | Image: ANI/Republic

Bihar Election: बिहार विधानसभा 2025 की कुल 243 सीटों के लिए मतदान 11 नवम्बर को ही सम्पन्न हो चुका है। अब सभी की निगाहें नतीजे पर टिकी है, जो 14 नवम्बर को आएंगे। बिहार की कुर्सी पर कौन बैठेगा इसका फैसला तो 14 नवम्बर को तय होगा, लेकिन नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल्स की चर्चा बिहार की गलियों से लेकर राजधानी दिल्ली की गलियों में चालू है। सर्वे में देखा जा सकता है कि NDA बिहार में फिर से वापसी कर रही है। हालांकि, यह तो आने वाला कल ही बताएगा।
बिहार की कुर्सी पर कौन बैठ रहा है, इसका फैसला तो 14 नवम्बर को होगा, लेकिन उससे पहले NDA और राजद अपनी-अपनी सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। एक तरफ बिहार JDU अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा सरकार बनने का दावा कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ राजद नेता मनोज कुमार झा, राजद की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। एग्जिट पोल को लेकर राजद और एनडीए अपनी-अपनी सरकार बनने का दावा किया है।

'NDA की सरकार बनेगी'-उमेश सिंह कुशवाहा

14 नवम्बर के परिणाम को लेकर  बिहार JDU अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने ANI से बात करते हुए कहा कि 'एग्जिट पोल के अनुसार इस बार फिर से NDA सरकार बनने वाली है।' आगे कहते है कि 'बिहार कि जनता ने सुशासन और विकास के नाम पर मतदान किया है। लोगों के इस बार NDA के पक्ष में वोट दिया है'।

'महागठबंधन 75% लाएगा'-राजद नेता मनोज कुमार झा

एक इंटरव्यू में राजद नेता मनोज कुमार झा से एग्जिट पोल के बारे में पूछा गया है तो उन्होंने जवाब दिया कि 'साल 2015 में भी उन लोगों ने (NDA) पटाखे फोड़ दिए थे, लेकिन नतीजे घोषित होने के बाद सारे पटाखे हमारे यहां भेज दिए गए थे।, इस बार चुनाव में महागठबंधन 75% के साथ डिस्टिंक्शन लाएगा'।

'NDA पूरे बहुमत के साथ 51% की लड़ाई लड़कर चुनकर आएगी'-चन्द्रशेखर बावनकुले

एग्जिट पोल को लेकर जब महाराष्ट्र मंत्री चन्द्रशेखर बावनकुले से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'NDA पूरे बहुमत के साथ 51% की लड़ाई लड़कर चुनकर आएगी। वहां पर NDA को बहुमत मिलने वाला है।' आगे कहते हैं कि 'जब NDA आएगा तो राहुल गांधी अस्वस्थ रहेंगे और विदेश में जाकर बोलेंगे कि मशीन खराब था'।

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'आतंकी शहरों पर वार कर सकते हैं, हमारी आत्माओं पर नहीं...', Delhi Blast पर इजरायल PM नेतन्याहू ने जताया दुख, कहा- आतंक को अंधकार में धकेल देंगे

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 13 November 2025 at 16:33 IST