'हर महिला के खाते में आएंगे 30 हजार रुपये', बिहार चुनाव प्रचार थमने से पहले तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, मकर संक्रांति पर मिलेगा तोहफा

तेजस्वी यादव ने घोषणा की है कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आती है, तो 14 जनवरी को हर महिला के बैंक खाते में 30 हजार रुपये की एकमुश्त ट्रांसफर किए जाएंगे।

Follow : Google News Icon  
Before end of election campaign Tejashwi Yadav announced every woman will receive 30 thousand in account
महिलाओं के लिए तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान | Image: ANI

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पहले चरण का चुनाव प्रचार आज शाम थम जाएगा। इससे पहले महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने महिलाओं के लिए एक बड़ा वादा किया है। उन्होंने घोषणा करते हुए ऐलान किया कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आती है, तो 14 जनवरी को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर हर महिला के बैंक खाते में 30 हजार रुपये की एकमुश्त राशि ट्रांसफर की जाएगी। यह ऐलान तेजस्वी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया है।

तेजस्वी यादव राघोपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने "माई-बहन मान योजना" के तहत 30,000 रुपये सीधे खातों में डालने का वादा किया है। इसके अलावा तेजस्वी ने सरकारी कर्मचारियों के हित में भी कदम उठाने का वादा किया। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की बात कही। सभी सरकारी कर्मचारियों का होम कैडर से 70 किलोमीटर की दायरे में ही ट्रांसफर पोस्टिंग करने का वादा किया है। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव की बयार महसूस कर रही है। उन्होंने दावा किया कि इस बार का वोट पुरानी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकेत देगा। उन्होंने जोर देकर कहा। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का एक प्रयास है, जो बिहार की ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में महिलाओं के बीच उत्साह पैदा कर सकती है।

किसानों को साधने की कोशिश

तेजस्वी यादव ने किसानों को भी साधने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार आएगी तो धान के MSP के अतिरिक्त 300 रुपये प्रति क्विंटल बोनस का भुगतान किया जाएगा। गेहूं खरीद पर MSP के अतिरिक्त 400 रुपये प्रति क्विंटल बोनस का भुगतान किया जाएगा। सिंचाई के लिए किसानों को बिजली मुफ्त में दिलाएंगे।”

Advertisement

तेजस्वी यादव की यह घोषणाएं बिहार चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं, जहां महिला वोटरों की भूमिका निर्णायक मानी जा रही है। महागठबंधन की यह रणनीति विपक्षी दलों को चुनौती दे सकती है, जो अपनी योजनाओं के साथ मैदान में हैं।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में संवैधानिक उथल-पुथल, फील्ड मार्शल असीम मुनीर को बचाने के लिए शहबाज शरीफ ला रहे संविधान का 27वां संशोधन!

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड