बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान करने वाले नेता हुमायूं कबीर ने TMC-BJP को दिया बड़ा झटका, नाओदा में रुझानों में सबसे आगे निकले
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद (Babri Masjid) निर्माण को लेकर सुर्खियों में आए हुमायूं कबीर नाओदा सीट पर बढ़त बनाए हुए है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद (Babri Masjid) निर्माण को लेकर सुर्खियों में आए हुमायूं कबीर नाओदा सीट पर बढ़त बनाए हुए है। उन्हें अब तक कुल 6405 वोट मिले हैं और वह 2890 वोटों से आगे चल रहे हैं। हुमायूं कबीर, जो हाल ही में मुर्शिदाबाद में विवादित बयानों और बाबरी मस्जिद निर्माण संबंधी चर्चाओं के कारण सुर्खियों में रहे थे, उन्होंने टीएमसी से अलग होकर अपनी नई राह चुनी है।
वह इस चुनाव में दो सीटों- रेजिनगर और नाओदा से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उनकी पार्टी AUJP ने राज्य की 22 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं और कबीर को उम्मीद है कि वे कम से कम 5 से 8 सीटें जीतने में सफल रहेंगे।
पश्चिम बंगाल में क्या है चुनाव का गणित?
पश्चिम बंगाल की 294 में से 293 सीटों के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं (बहुमत का आंकड़ा 148 है)। इस बार चुनाव दो चरणों (23 और 29 अप्रैल) में संपन्न हुए थे, जिसमें मतदाताओं ने रिकॉर्ड तोड़ उत्साह दिखाया। पहले चरण में 93.19% और दूसरे चरण में 92.90% मतदान दर्ज किया गया था। हुमायूं कबीर की बढ़त यह संकेत दे रही है कि मुर्शिदाबाद बेल्ट में क्षेत्रीय पार्टियों और निर्दलीय चेहरों का प्रभाव इस बार निर्णायक साबित हो सकता है।
Advertisement
इसे भी पढ़ें- दिल्ली में फिर दिखा कच्छा-बनियान गिरोह का आतंक, बंधक बनाकर दंपत्ति से की थी लूट; पुलिस ने तीन बदमाशों का किया हाफ एनकाउंटर