'हम हारे नहीं हमें हराया गया है, 100 सीटें लूट ली गईं; बंगाल चुनाव में EC विलेन...', हार के बाद ममता बनर्जी का फूटा गुस्सा
बंगाल विधानसभा चुनाव में TMC की हार को लेकर ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 100 सींटें लूट कर हमें हराया गया है, हम हारे नहीं है।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

पश्चिम बंगाल में 15 साल बाद सत्ता परिवर्तन हो गया है। विधानसभा चुनाव 2026 में BJP ने दो-तिहाई बहुमत के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने के बाद, बीजेपी अब बंगाल में सरकार बनाने की तैयारी में जुट गई है। मगर इस हार को ममता बनर्जी पचा नहीं पा रही है। इस कड़ी में आज, 5 मई को दीदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोटों की चोरी करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए। ममता बनर्जी ने बंगाल चुनाव में EC को विलेन बताया है।
MC अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की कार्यवाहक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "दुख की बात है कि CEC इस चुनाव में लोगों के संवैधानिक अधिकारों को लूटने और EVM को लूटने के वाला विलने बन गया। क्या आप मुझे बता सकते हैं कि वोटिंग के बाद EVM में 80-90% चार्ज है? यह कैसे हो सकता है? चुनाव से दो दिन पहले, उन्होंने हमारे लोगों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। उन्होंने हर जगह छापेमारी करना शुरू कर दिया।"
चुनाव आयोग और BJP ने गंदा और घटिया खेल खेला- ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर बीजेपी का एजेंट होने का आरोप लगाते हुए कहा, "चुनाव से ठीक पहले उन्होंने सभी IPS और IAS अधिकारियों को बदल दिया। उन्होंने अपनी पार्टी से लोगों को चुना और भाजपा ने सीधे चुनाव आयोग के साथ मिलकर खेल खेला। यह भाजपा और चुनाव आयोग के बीच एक बेटिंग है। हमने पूरी मशीनरी के खिलाफ लड़ाई लड़ी। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी शामिल हैं और सीधा दखल दे रहे हैं। उन्होंने SIR में 90 लाख नाम हटा दिए। जब हम कोर्ट गए, तो 32 लाख नाम शामिल किए गए... उन्होंने गंदा और घटिया खेल खेला। मैंने अपनी ज़िंदगी में इस तरह का चुनाव कभी नहीं देखा।"
ममता बनर्जी ने EVM मशीन को लेकर उठाए ये सवाल
ममता बनर्जी ने आगे कहा, "बंगाल में यह(वोट चोरी) और ज्यादा हुआ क्योंकि हमने बहुत कड़ी लड़ाई लड़ी। हमारी लड़ाई सीधे तौर पर भाजपा के साथ नहीं थी, हमारी लड़ाई भाजपा के साथ थी। अगर चुनाव आयोग बिक जाए, न्यायपालिका से न्याय न मिले, इतने लोगों को SIR के नाम पर निकाल दिया जाए, अधिकारी एक तरफा काम करें... आप मुझे बताएं कि EVM मशीन में मतदान के बाद भी चार्ज 90-95 कैसे रहा जो 40 से नीचे होता है?"
Advertisement
मतदान केंद्र पर मेरी साथ मारपीट किया गया-ममता बनर्जी
मतदान केंद्र अपने साथ हुई मारपीट का दावा करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, "मतदान केंद्र में मुझे जाने नहीं दिया, उन्होंने केंद्रीय बलों और चुनाव अधिकारियों के माध्यम से हमारे कार्यकर्ताओं को टॉर्चर किया। धक्का मारते मारते मुझे बाहर निकाला गया, हमारे एजेंट को मारा गया। यह लोकतंत्र पर प्रहार था।"