'धक्का देकर मुझे बाहर निकाला, मेरे पेट पर लात मारा, पोलिंग बूथ जाने से रोका...', हार के बाद ममता बनर्जी ने BJP-EC पर लगाए गंभीर आरोप

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल चुनाव में करारी हार के बाद ममता बनर्जी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी से लेकर चुनाव आयोग पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा 'मुझे धक्का देकर मुझे बाहर निकाला, मेरे पेट पर लात मारा, पोलिंग बूथ जाने से रोका।'

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mamata Banerjee
हार के बाद ममता बनर्जी ने BJP-EC पर लगाए गंभीर आरोप | Image: ANI

Mamata Banerjee: 2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा में ममता बनर्जी को करारी हार का समाना करना पड़ा। 15 साल से सत्ता पर काबिज टीएमसी अब बाहर हो गई है। बंगाल में बीजेपी के बम्पर जीत पर ममता बनर्जी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी से लेकर चुनाव आयोग पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। 

इस दौरान उन्होंने यह कहा कि 'दुख की बात है कि CEC इस चुनाव में लोगों के संवैधानिक अधिकारों को लूटने और EVM को लूटने के वाला खलनायक बन गया।' आगे उन्होंने कहा 'उन्होंने SIR में 90 लाख नाम हटा दिए। मैंने अपनी ज़िंदगी में इस तरह का चुनाव कभी नहीं देखा।' 

'धक्का देकर मुझे बाहर निकाला...'-ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल में काकरी हार के बाद 5 मई को दीदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोटों चोरी करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान उन्होंने कहा 'धक्का देकर मुझे बाहर निकाला, मेरे पेट पर लात मारा, पोलिंग बूथ जाने से भी रोका गया।' CEC इस चुनाव में लोगों के संवैधानिक अधिकारों को लूटने और EVM को लूटने के वाला खलनायक बन गया।'

उन्होंने आगे कहा 'यह भाजपा और चुनाव आयोग के बीच एक बेटिंग है। हमने पूरी मशीनरी के खिलाफ लड़ाई लड़ी। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी शामिल हैं और सीधा दखल दे रहे हैं। उन्होंने SIR में 90 लाख नाम हटा दिए। जब ​​हम कोर्ट गए, तो 32 लाख नाम शामिल किए गए... उन्होंने गंदा और घटिया खेल खेला। मैंने अपनी ज़िंदगी में इस तरह का चुनाव कभी नहीं देखा।'

Advertisement

कार्यकर्ताओं को टॉर्चर किया

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बीजेपी और चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा 'उन्होंने मतदान केंद्र में  मुझे जाने नहीं दिया, उन्होंने केंद्रीय बलों और चुनाव अधिकारियों के माध्यम से हमारे कार्यकर्ताओं को टॉर्चर किया। धक्का मारते मारते मुझे बाहर निकाला गया, हमारे एजेंट को मारा गया। अगर चुनाव आयोग बिक गया, न्यायपालिका से न्याय न मिले, इतने लोगों को SIR के नाम पर निकाल दिया जाए, अधिकारी एक तरफा काम किया।' 

महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया

आयोग पर आरोप लगाते हुए ममता ने कहा 'महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया और उन्होंने सारे फॉर्म छीन लिए। जब ​​मुझे पता चला, तो मैं वहां गई। उन्होंने मेरी कार रोक दी लेकिन मैंने दूसरा रास्ता लिया। जब मैं अंदर गई, तो CRPF ने मुझसे कहा कि मुझे जाने की इजाज़त नहीं है।

Advertisement

मैंने कहा कि मैं एक उम्मीदवार हूं, फिर मैंने RO से शिकायत की कि सामान्य हालात होने तक मतगणना तुरंत रोक दी जाए। मैंने DEO को देखा। मुझे पता है कि वह 15 दिन पहले किसी को संदेश किया था कि 'काउंटिंग में खेला होगा। मैं कुछ मिनट के लिए अंदर गया। उन्होंने मेरे साथ मारपीट की। उस समय CCTV बंद था।' 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड