West Bengal Election: '4 मई दीदी गईं, EVM-बूथ लूटना न तो भाजपा का संस्कार है और न ही...', यूपी के डिप्टी CM ने ममता बनर्जी पर बोला हमला
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ममता बनर्जी और अखिलेश यादव दोनों पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि, भाजपा जनता के आशीर्वाद से पश्चिम बंगाल में बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही हैं। अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार करते हुए क्या कुछ कहा? पढ़ें पूरी खबर।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Keshav Prasad Maurya on Mamata Banerjee: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ममता बनर्जी के उस आरोप पर तीखी प्रतिक्रिया दी है जिसमें ममता ने EVM और बूथ लूटने के आरोप लगाए। केशव प्रसाद ने ममता के इन सभी दावों को सिरे से खारिज करते हुए ममता सरकार की कार्यशैली पर सवाल गंभीर उठाए हैं।
ममता बनर्जी पर किया तीखा प्रहार
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, '4 मई, दीदी गई इसलिए वे यह सब बोल रही हैं और दुष्प्रचार कर रही है। EVM लूटना, बूथ लूटना न तो भाजपा का संस्कार है और न ही हमारे कार्यकर्ता ऐसा करते हैं। TMC की इस प्रकार की रीति-नीति रही है... हम जनता के आशीर्वाद से पश्चिम बंगाल में बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं।'
सपा प्रमुख ने महिलाओं का अपमान किया- UP डिप्टी CM
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा प्रमुख ने महिलाओं का अपमान किया है। दरअसल, अखिलेश अखिलेश यादव ने एक वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट किया और लिखा था कि- 'प्रधान संसदीय क्षेत्र में ये है भाजपा का दिखावटी ‘नारी वंदन’ जहां सड़कों पर बेहोश होकर नारी अचेत पड़ी है पर कोई इनकी सुननेवाला नहीं है। हम फिर दोहरा रहे हैं, ‘भाजपा नारी को नारा बनाना चाहती है।’ भाजपाइयों ने नारी का न कभी सम्मान किया है, न करेंगे।'
पीएम के कार्यक्रम में बेहोश हुई थी छात्राएं
बता दें कि पीएम मोदी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे थे, जहां बीएडब्ल्यू ग्राउंड पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या मे महिलाएं शामिल हुईं थी, जिसमें कुछ नर्सिंग की छात्राएं भी थी, बताया जा रहा है. कार्यक्रम से लौटते समय एक-दो छात्राएं चक्कर खाकर गिर पड़ी।
Advertisement
डिप्टी CM ने अखिलेश यादव पर कसा तंज
वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा प्रमुख ने महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, 'अखिलेश यादव ने महिलाओं से जो बैर लिया है उसके बाद उनकी खैर नहीं है। उन्हें महिलाओं से माफी मांगने के लिए यात्रा निकालनी चाहिए।'