जबलपुर क्रूज हादसे के पर्यटन मंत्री ने दिए जांच के आदेश, बोले- सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे, हादसे में अब तक 9 की मौत, रेस्क्यू जारी

Jabalpur cruise accident: जबलपुर क्रूज हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पर्यटन मंत्री ने हादसे की जांच के आदेश दिए। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Jabalpura Cruise Accident
Jabalpura Cruise Accident | Image: ANI

MP Jabalpur Cruise Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर में क्रूज डूबने से हुए हादसे में अब तक 9 लोगों की जान जा चुकी है। पर्यटन मंत्री ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने इस घटना को दुखद और दिल दहला देने वाला बताया और कहा कि अगर लापरवाही हुई है, तो हम सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे।

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

ANI से बात करते हुए पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने यह भी कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने कहा, "मुझे आशंका है कि यह आंकड़ा बढ़ सकता है... मैंने जांच के आदेश दे दिए हैं। अगर किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है, तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

क्रूज की फिटनेस की होगी जांच

मंत्री ने कहा कि जितने भी क्रूज चल रहे हैं, उनकी फिटनेस की जांच की जाएगी। अगर उनकी सुरक्षा मानकों में कमी पाई गई तो क्रूज तुरंत बंद किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्रूज में लाइफ जैकेट का प्रावधान रहता है। जो शव मिले, उनमें लोगों ने लाइफ जैकेट पहनी हुई थी। लाइफ जैकेट की वजह से लोगों की मौत नहीं हुई। संभवत: नीचे के चैम्बर में पानी भर जाने की वजह से लाइफ जैकेट पहने होने के बावजूद लोगों की मृत्यु हुई है। जांच के बाद ही ही सच्चाई सामने आएगी।

गुरुवार (30 अप्रैल) जबलपुर की नर्मदा नदी में पर्यटकों से भरी क्रूज पटलने से दर्दनाक हादसा हुआ। क्रूज में कुल 43 लोग क्रूज में सवार थे, जिसमें से 9 की अब तक मौत हो चुकी है, 28 लोग बचाए गए हैं, 6 अभी भी लापता हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जबलपुर के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कहा कि तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

Advertisement

'यहां हालात बेहद गंभीर हैं…'

होम गार्ड SDRF के कमांडेंट नीरज सिंह राजपूत ने कहा कि मुश्किलों के बावजूद टीमों ने लगातार काम किया। उन्होंने बताया कि यहां हालात बेहद गंभीर हैं। कल रात बारिश और अंधेरा था, इसलिए बचाव अभियान में कुछ दिक्कतें आईं, लेकिन हमने रोशनी और अन्य उपकरणों की मदद से काम जारी रखा। आज NDRF और सेना की टीमें मौके पर पहुंचीं, जिसके बाद हमने 5 शव बरामद किए। अब तक कुल 9 शव बरामद किए जा चुके हैं।

वहीं, जबलपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने बताया कि बचाए गए 24 लोगों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: '7 रुपये कम करके किस पर एहसान...?' LPG सिलेंडर के बढ़े दाम तो अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, 3 हजार पार पहुंची कीमत

 

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड