'60 बूथों पर पुनर्मतदान होना चाहिए...',भवानीपुर से भाजपा उम्मीदवार शुवेंदु अधिकारी की रिपोलिंग पर पहली प्रतिक्रिया, कहा- हम ममता बनर्जी की तरह...

Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के तहत 15 मतदान केंद्रों पर फिर से वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग के अनुसार 2 मई को यहां पुनर्मतदान होगा। आयोग के इस आदेश के बाद सुवेंदु अधिकारी की पहली प्रतिक्रिया आई है।

Follow : Google News Icon  
Suvendu Adhikari re polling west bengal elections
कम से कम 60 बूथों पर तो पुनर्मतदान होना ही चाहिए | Image: Social media

West Bengal Elections 2026: भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर और मगरा हाट पश्चिम क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान कराने का आदेश दिया है। 

आयोग के अनुसार इन सभी केंद्रों पर 2 मई को दोबारा मतदान कराया जाएगा। आयोग के इस आदेश के बाद नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा 'कम से कम 60 बूथों पर तो पुनर्मतदान होना चाहिए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी तीखा हमला बोला।

60 बूथों पर पुनर्मतदान होना चाहिए-सुवेंदु अधिकारी

नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने पुनर्मतदान पर कहा, 'मगरा हाट पश्चिम क्षेत्रों में पुनर्मतदान का स्वागत है। डायमंड हार्बर के ज्यादा बूथों पर पुनर्मतदान होना चाहिए था, लेकिन केवल चार बूथों पर मतदान हो रहा है। कम से कम 60 बूथों पर तो पुनर्मतदान होना ही चाहिए। प्रक्रिया के अनुसार ही ये निर्णय लिया जा रहा है। हम चुनाव आयोग का पूरा सम्मान करते हैं।'

ममता बनर्जी की तरह बात नहीं करते-सुवेंदु अधिकारी

भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल में 15 मतदान केंद्रों में डायमंड हार्बर के 5 और मगराहाट पश्चिम के 11 मतदान केंद्र पर 2 मई पुनर्मतदान का जिक्र करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा 'चुनाव आयोग के इस आदेश का सम्मान करते हैं। हम ममता बनर्जी की तरह बात नहीं करते।

Advertisement

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए पहले चरण में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान हुआ था। वहीं, दूसरे चरण के तहत 29 अप्रैल को 142 सीटें पर वोट डाले गए थे। विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: BREAKING: पश्चिम बंगाल में सियासी बवाल के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 15 बूथों पर इस दिन होगा दोबारा मतदान

 

Advertisement
Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड