BREAKING: पश्चिम बंगाल में सियासी बवाल के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 15 बूथों पर इस दिन होगा दोबारा मतदान

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल में 15 मतदान केंद्रों पर फिर से वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग के अनुसार 2 मई को पुनर्मतदान होगा।

Follow : Google News Icon  
West Bengal Election 2026: Massive 92.86% Voter Turnout In Phase 1, Election Commission 'Salutes' Every Voter
चुनाव आयोग 2 मई को 15 बूथों पर दोबारा मतदान कराएगा | Image: ANI/File

West Bengal Elections 2026: भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर और मगरा हाट पश्चिम क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान कराने का आदेश दिया है। आयोग के अनुसार इन सभी केंद्रों पर 2 मई को दोबारा मतदान कराया जाएगा, जो सुबह सात बजे से लेकर शाम 6 बजे तक होगा।

आयोग के अनुसार 15 मतदान केंद्रों में डायमंड हार्बर के चार और मगराहाट पश्चिम के 11 मतदान केंद्र शामिल हैं, जहां कल यानी शनिवार 2 मई को फिर से मतदान होगा। बताया जा रहा है कि यह निर्णय मतदान के दौरान मिली शिकायतों और अनियमितताओं की रिपोर्ट के आधार पर लिया है। पुनर्मतदान को लेकर नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा 'कम से कम 60 बूथों पर तो पुनर्मतदान होना ही चाहिए।'

बंगाल के 15 बूथों पर पुनर्मतदान

भारतीय निर्वाचन आयोग ने प्रेस रिलीज करते हुए कहा पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर फिर वोट डाले जाएंगे। आयोग ने कहा डायमंड हार्बर के चार और मगराहाट पश्चिम के 11 मतदान केंद्र शामिल हैं, जहां शनिवार को पुनर्मतदान होगा।  

इलेक्टोरल ऑफिसर के नाम लिखे पत्र

पश्चिम बंगाल के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर के नाम लिखे गए पत्र में कहा गया, 'मुझे यह बताने का निर्देश दिया गया है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा के आम चुनाव, 2026 के लिए 29 अप्रैल को हुए मतदान के संबंध में संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों और 142-मगराहाट पश्चिम AC और 143-डायमंड हार्बर AC के पर्यवेक्षकों से प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर आयोग, 'लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951' की धारा 58 की उप-धारा (2) के तहत, यह घोषणा करता है कि उपर्युक्त चुनाव के लिए 29 अप्रैल को चुनिंदा मतदान केंद्रों पर हुआ मतदान अमान्य है।

Advertisement

पुनर्मतदान पर सुवेंदु अधिकारी ने क्या कहा?

नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने पुनर्मतदान पर कहा 'मगरा हाट पश्चिम क्षेत्रों में पुनर्मतदान का स्वागत है। डायमंड हार्बर के ज्यादा बूथों पर पुनर्मतदान होना चाहिए था, लेकिन केवल चार बूथों पर मतदान हो रहा है। कम से कम 60 बूथों पर तो पुनर्मतदान होना ही चाहिए। प्रक्रिया के अनुसार ही ये निर्णय लिया जा रहा है। हम चुनाव आयोग का पूरा सम्मान करते हैं। हम ममता बनर्जी की तरह बात नहीं करते।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए पहले चरण में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान हुआ था। वहीं, दूसरे चरण के तहत 29 अप्रैल को 142 सीटें पर वोट डाले गए थे। विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

Advertisement
Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड