मैं शपथ लेता हूं...सुवेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, PM मोदी की मौजूदगी में कोलकाता में भगवा आंधी; गूंजा जय श्रीराम का नारा
बंगाल की राजनीति में आज का दिन ऐतिहासिक रहा। भवानीपुर में पूर्व सीएम ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Suvendu Adhikari Oath: बंगाल की राजनीति में आज का दिन ऐतिहासिक रहा। भवानीपुर में पूर्व सीएम ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसी के साथ पश्चिम बंगाल में बीजेपी का सूखा खत्म हो गया है और उसे सूबे में पहला सीएम मिल गया। कोलकाता स्थित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए।
इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा रहे। वहीं, प्रोटोकॉल के हिसाब से ममता बनर्जी को भी समारोह का न्योता भेजा गया था लेकिन वो शामिल नहीं हुईं।
शंखनाद से ब्रिगेड परेड ग्राउंड में दिखा उत्सव जैसा माहौल
पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड के बाहर लोग उत्साहित दिखे। समारोह में शामिल होने के लिए भाजपा समर्थकों, साधु-संतों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
Advertisement
समारोह में पहुंचे एक साधु ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, ‘समारोह में आने की एक वजह यह है कि हम भी राज्य का हिस्सा हैं। काफी समय से यहां कम्युनिस्टों और कांग्रेस का राज रहा। तृणमूल कांग्रेस पूरी तरह से मुस्लिमों की पार्टी बन चुकी थी। टीएमसी की सरकार बनने पर मुस्लिम लोग आते थे, आज भाजपा की सरकार बन रही है तो साधु-संत आ रहे हैं।’
पीएम मोदी ने मंच पर सबके सामने पार्टी कार्यकर्ता माखनलाल सरकार के छुए पैर
Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में एक कार्यकर्ता को शॉल देकर सम्मानित किया और फिर उनके पैर छुए। पीएम मोदी ने जिन माखनलाल सरकार के पैर छुए वे सिलिगुड़ी से आते हैं। उनकी उम्र 96 साल है और नॉर्थ बंगाल में बीजेपी को आगे बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं।
सुवेंदु अधिकारी के साथ इन 5 विधायकों ने भी ली शपथ
निशीथ प्रमाणिक- माथाभांगा सीट से विधायक निशीथ प्रमाणिक ने मंत्री पद की शपथ ली है। उन्होंने राजनीति की शुरुआत टीएमसी से की थी और 2019 में बीजेपी में शामिल हुए थे। वह उत्तर बंगाल से आते हैं। वह केंद्र में राज्य मंत्री रह चुके हैं। वह कूचबेहार से सांसद थे।
क्षुदीराम टुड्डू - क्षुदीराम टुड्डू ने मंत्री पद की शपथ ली है। वह बंगाल का आदिवासी चेहरा हैं। पेशे से शिक्षक हैं और सरकारी स्कूल में अध्यापन करते थे। वह रानीबांध से चुनकर आए हैं। उन्होंने संथाली भाषा में शपथ ली है।
अशोक कीर्तिनिया- बनगांव उत्तर से विधायक हैं। वह मुतआ समुदाय के लिए ऐक्टिव रहते हैं। सामाजिक कार्यों में उनके योगदान को सराहा जाता है। वह लगातार दो बार विधायक बन चुके हैं। इस बार भी बनगांव से उन्हें जीत हासिल हुई है।
अग्निमित्रा पॉल- अग्निमित्रा पॉल ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। उन्हें भी उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा है। वह आसनसोल दक्षिण से विधायक हैं और 2019 में बीजेपी में शामिल हुई थीं। वह बंगाल में मजबूत महिला चेहरा हैं। वह फैशन डिजाइनर से नेता बनी हैं।
दिलीप घोष- दिलीप घोष ने मंत्री पद की शपथ ली है। जानकारों का कहना है कि उन्हें उपमुख्यमंत्री भी बनाया जा सकता है। वह लंबे समय से आरएसएस से जुड़े हैं और बंगाल में बीजेपी के अध्यक्ष रहे हैं। वह खड़गपुर सदर से विधायक हैं।