सफेद कुर्ता, आंखों में चश्‍मा... सुवेंदु अधिकारी ने वोटिंग के बाद दिखाया विक्‍ट्री साइन, बोले- परिवर्तन नहीं हुआ तो बंगाल से सनातन खत्म हो जाएगा

सुवेंदु अधिकारी ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर इस बार परिवर्तन नहीं होता है तो बंगाल का सनातन खत्म हो जाएगा।

Follow : Google News Icon  
Suvendu Adhikari casts his vote
Suvendu Adhikari casts his vote | Image: ANI

Suvendu Adhikari casts vote: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले में 152 सीटों पर वोटिंग जारी है। इसके तहत राज्य में विपक्ष के नेता और नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीटों से बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

इस दौरान सुवेंदु अधिकारी आंखों में चश्मा और लंबा कुर्ता पहना हुआ था। उन्होंने बिंदास अंदाज में अपना वोट डाला। मताधिकार का इस्तेमाल करने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने विक्ट्री साइन भी दिखाया। अब उनकी पहली प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।

वोट डालने के बाद क्या बोले सुवेंदु अधिकारी?

नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीटों से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, 'यहां पूरा परिवर्तन का माहौल है। मैंने मतदान किया है। इस बार परिवर्तन होगा। यहां हमारी हिंदू बहनें परेशान हैं। अगर इस बार परिवर्तन नहीं होता है तो बंगाल का सनातन खत्म हो जाएगा। माहौल ठीक है। इलेक्शन कमीशन बहुत बेहतर कर रहा है।'

पवित्र कर से सुवेंदु अधिकारी की टक्कर

पहले चरण में नंदीग्राम विधानसभा सीट पर चुनाव हो रहे हैं। यह सीट पश्चिम बंगाल की राजनीति का ऐसा केंद्र है जो कई बार सत्ता की तकदीर बदलने का दम रखी है। इस सीट पर इस बार सुवेंदु अधिकारी का मुकाबला टीएमसी के पवित्र कर से है। पवित्र कर बीजेपी के खेमे में रहे हैं और कभी सुवेंदु अधिकारी के करीबी माने जाते हैं। ऐसे में दोनों के बीच का वाकई कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

Advertisement

पहले चरण में 152 सीटों पर हो रही वोटिंग

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर आज, 24 अप्रैल 2026 को वोटिंग जारी है, जो सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है। इन सीटों के लिए कुल 1478 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव आयोग के अनुसार,  इस चरण में कुल मतदाताओं की संख्या 3.60 करोड़ से अधिक है। इनमें करीब 1.85 करोड़ पुरुष, 1.75 करोड़ महिलाएं, जबकि 465 थर्ड जेंडर के वोटर्स हैं। अब दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा और वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: West Bengal Election: सीएए-यूसीसी, धुरंधरों की असली परीक्षा...TMC से ज्यादा BJP के लिए अहम क्यों है पहले चरण की 152 सीटों पर जीत

Advertisement
Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड