'हिंदू में एकजुटता दिखी, मुस्लिम वोट बंटे', रुझानों से गदगद शुभेंदु अधिकारी का बड़ा दावा, 100 से ज्यादा सीटों पर BJP आगे

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है, जबकि टीएमसी पिछड़ रही। इस बीच शुभेंदु ने दावा किया है कि बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।

Follow : Google News Icon  
Suvendu Adhikari
Suvendu Adhikari | Image: ANI

Suvendu Adhikari Statement: पश्चिम बंगाल में इस बार 'खेला' हो रहा है। राज्य की 294 में से 293 सीटों पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। शुरुआती रुझानों इस बार बीजेपी के पक्ष में जाते दिख रहे हैं। रुझानों में पार्टी ने सेंचुरी मार दी है। वहीं, सीएम ममता बनर्जी को डबल झटका लगता दिख रहा है। रुझानों में तो लगातार तृणमूल कांग्रेस (TMC) पिछड़ ही रही है। वहीं, खुद अपनी सीट भवानीपुर से सीएम ममता पीछे चल रही हैं।

भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच कांटे की टक्कर है। दोनों एक-दूसरे को तगड़ी फाइट दे रहे हैं। हालांकि, लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक शुभेंदु अभी आगे हैं।

सत्ता विरोधी लहर चल रही है- शुभेंदु

इस बीच शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने का दावा कर दिया। उन्होंने कहा कि शुरुआती रुझानों में भाजपा को 135 से अधिक और टीएमसी को लगभग 100 सीटें मिल रही हैं। सत्ता विरोधी लहर चल रही है, साथ ही हिंदू 'कमल' पार्टी के पक्ष में एकजुट हैं। यह हमारे लिए बहुत अच्छा संकेत है। मुस्लिम वोटों का विभाजन भी हुआ है, खासकर मालदा, मुर्शिदाबाद और उत्तर दिनाजपुर में।"

शुभेंदु ने कहा कि इस बार हिंदू एकजुटता दिख रही है और जिस तरह मुसलमान टीएमसी को वोट देते हैं, इस बार उन्होंने ऐसा नहीं किया है। कुछ वोट मुस्लिम समर्थक पार्टी को मिले हैं। भाजपा को भी कुछ वोट मिले हैं, हालांकि बहुत कम। मुझे नंदीग्राम के मुस्लिम बहुल इलाके में इतने अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं थी। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अपने नेतृत्व में बंगाल के निर्माण का जो वादा किया गया है, वह उनके पक्ष में रहा है।

Advertisement

दोनों सीट से आगे चल रहे शुभेंदु

अधिकारी इस बार दो सीटों से चुनाव लड़े हैं, जिसमें भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों शामिल हैं। फिलहाल वे इन दोनों सीटों पर ही आगे चल रहे हैं। 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया था। इस बार वे भवानीपुर सीट पर भी उनका दबदबा दिख रहा है।

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक सुबह 10:50 बजे मिनट के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी 104 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। तो वहीं TMC 60 सीटों पर आगे चल रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: भवानीपुर सीट से फिर पीछे हुईं ममता बनर्जी, शुभेंदु अधिकारी ने बनाई बढ़त

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड