West Bengal Election Result 2026 LIVE: ममता की सत्ता रहेगी बरकरार या पहली बार खिलेगा कमल? बंगाल की 293 सीटों पर काउंटिंग शुरू
West Bengal Election Result 2026 LIVE: hindi.eci.gov.in और results.eci.gov.in पर देखें पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम 2026 की ताज़ा अपडेट्स। Election Commission of India (ECI) के आधिकारिक आंकड़ों के साथ सीट-वाइज विजेता और हारने वाले उम्मीदवार, वोट काउंटिंग, और पार्टी प्रदर्शन की पूरी जानकारी एक ही जगह पाएं।
- चुनाव न्यूज़
- 6 min read

West Bengal Elections Result 2026: पश्चिम बंगाल में आज नतीजों का दिन है। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। बंगाल की 294 में से 293 सीटों पर मतगणना होगी। फाल्टा सीट पर 21 मई को दोबारा मतदान होगा। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सबकी नजर बंगाल चुनाव के नतीजों पर टिकी है। पश्चिम बंगाल विधानसभा 2026 चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और मुख्य विपक्षी दल भाजपा (BJP) के बीच माना जा रहा है। कई जानकारों का मानना है कि इस बार बंगाल की सत्ता में बीजेपी अपना परचम लहरा सकती है। कुछ TMC की जीत का भी अनुमान लगा रहे हैं। लगातार चौथी बार बंगाल की सत्ता में TMC की सरकार आएगी या पहली बार कमल खिलेगा? कांग्रेस और अन्य पार्टियों का चुनाव में इस बार प्रदर्शन कैसा रहेगा? ये देखना भी दिलचस्प होगा।
Live Blog
पश्चिम बंगाल में आज (4 मई) को चुनावी नतीजे घोषित होंगे। राज्य में इस बार दो चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे। पहले चरण में 23 अप्रैल को वोट पड़े, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को हुई थी। वहीं, 2 मई को दो विधानसभा क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर री-पोलिंग हुई थी। मतगणना के लिए सुरक्षाबलों की भारी तैनाती की गई है। CAPF की 200 कंपनियां विशेष रूप से गिनती केंद्रों के लिए तैनात की गई हैं। लोगों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए हर हॉल के बाहर CCTV कैमरे लगाए गए हैं।
Bengal Election Reult LIVE: काउंटिंग शुरू होते ही आने लगे रुझान
बंगाल में वोटों की गिनती शुरू होते ही रुझान आना शुरू हो गए हैं। पहले रुझान में बीजेपी 21 और टीएमसी 4 सीटों पर आगे है।
West Bengal Election Result LIVE: 293 सीटों पर मतगणना शुरू
पश्चिम बंगाल की 293 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो चुकी है। थोड़ी देर में रुझान आने लगेंगे। दिन तक तस्वीर साफ हो सकती है कि बंगाल में इस बार किसकी सरकार बनने जा रही है।
Advertisement
मतगणना केंद्र पर तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू- SP सूर्य प्रताप यादव
बीरभूम जिला पुलिस पूरे इलाके में गश्त कर रही है और बीरभूम जिले के सऊदी रामकृष्ण शिल्प विद्यापीठ स्थित मतगणना केंद्र के बाहर अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।
SP सूर्य प्रताप यादव ने कहा, "मतगणना केंद्र पर पहले से ही तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू है। हमारे सभी अधिकारी ड्यूटी पर हैं। लोगों को जांच के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है। यहां हर मतगणना केंद्र पर 3 कंपनियां तैनात हैं। पूरे जिले में, चुनाव के बाद की स्थिति को देखते हुए कुल 37 कंपनियां तैनात की गई थीं... हमें उम्मीद है कि सब कुछ ठीक रहेगा।"
West Bengal Election Result: BJP अच्छे बहुमत के साथ सरकार बनाएगी- दिलीप घोष
खड़गपुर विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा कि यहां के लोग बदलाव चाहते हैं। BJP अच्छे बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। बंगाल में पहले कानून-व्यवस्था नहीं थी। जब से चुनाव आयोग ने सब कुछ अपने हाथों में लिया है, जिस तरह शांतिपूर्ण चुनाव हुए, वैसे ही वोटों की गिनती भी होगी, और वैसे ही नई सरकार भी शपथ लेगी।
Advertisement
Bengal Election Result: यहां तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
वोटों की गिनती से पहले राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि हर जगह इंतजाम एक जैसे हैं; कोई संवेदनशील या गैर-संवेदनशील गिनती केंद्र नहीं है। यहां तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है। CAPF के अलावा, सशस्त्र पुलिस और राज्य पुलिस भी तैनात है। हर तरह के इंतजाम किए गए हैं। इसमें कोई दिक्कत नहीं है।"
West Bengal Election Result: भारी बहुमत के साथ मिलेगी जीत- TMC उम्मीदवार गौतम देब
सिलीगुड़ी के मेयर और सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार गौतम देब ने कहा कि मेरी पार्टी राज्य स्तर पर बहुत ही आरामदायक बढ़त बनाने जा रही है। जहां तक सिलीगुड़ी की बात है, यह मेरा गृह नगर है, मेरी मातृभूमि है। मैंने अपनी पूरी जिंदगी सिलीगुड़ी की भलाई के लिए कड़ी मेहनत की है। मैं यहां पहली बार चुनाव लड़ रहा हूं। मैंने पूरी ईमानदारी, गरिमा और निष्ठा के साथ काम किया है। मुझे उम्मीद है कि सिलीगुड़ी के लोग बड़ी संख्या में मेरा समर्थन करेंगे। मुझे 100% विश्वास है कि हमारी पार्टी भारी बहुमत के साथ सत्ता में आएगी।
Bengal Election Result: शशि पांजा ने क्या कहा?
TMC नेता और श्यामपुकुर सीट से उम्मीदवार शशि पांजा ने कहा, "हम वे सभी कागजात साथ लाते हैं जिनके जरिए हम वोटों की गिनती पर नजर रखते हैं। यह सारा काम चुनाव आयोग का है। यहां सब कुछ ऐसे ही फेंक दिया जा रहा है। क्या हम यहां झगड़ा करने आए हैं? क्या हम यहां गोलियां, गोला-बारूद और पिस्तौल लेकर आए हैं?"
West Bengal Elections Result 2026: भवानीपुर में TMC और BJP के मतगणना एजेंटों के बीच बहस
भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में सखावत मेमोरियल स्कूल स्थित मतगणना केंद्र के बाहर TMC और BJP के मतगणना एजेंटों के बीच तीखी बहस हो गई। BJP के काउंटिंग एजेंट ने कहा, "वे अपने ID कार्ड साथ नहीं लाए हैं। हमने अपने ID कार्ड पहने हुए हैं। वे बेवजह हंगामा कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में BJP बहुमत से जीत रही है, और भवानीपुर में भी।"
Elections Result 2026: CEO के दफ्तर के बाहर भारी सुरक्षाबल तैनात
कोलकाता में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। राज्य की 293 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू होगी।
Bengal Election: BJP जानबूझकर बिजली कटौती करवा रही है- ममता बनर्जी
मतगणना से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, "अलग-अलग जगहों से ऐसी रिपोर्टें आ रही हैं जिनसे पता चलता है कि BJP जान-बूझकर बिजली कटौती करवा रही है। हुगली के श्रीरामपुर से लेकर नदिया के कृष्णानगर, बर्दवान के ऑसग्राम और कोलकाता के खुदीराम अनुशीलन केंद्र तक- हर जगह ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। बिजली गुल करके CCTV कैमरों को बंद किया जा रहा है, और स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर-बाहर गाड़ियां आती-जाती दिख रही हैं।" ममता बनर्जी ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि वे सतर्क रहें और हर चीज पर कड़ी नज़र रखें। जिस तरह मैं हर चीज पर नजर रखने के लिए पूरी रात जाग रही हूं, उसी तरह आप भी पूरी रात जागते रहें और स्ट्रॉन्ग रूम में लोगों के वोटों की पहरेदारी करें। अगर कोई भी कहीं भी कोई संदिग्ध स्थिति पैदा करता है, तो उसे तुरंत घेर लें और औपचारिक शिकायत दर्ज करवाएं।
Elections Result 2026: मतगणना के लिए तैयारियां पूरी
मतगणना से पहले सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारियां की गई हैं। CRPF के महानिदेशक जीपी सिंह ने रविवार को मतगणना केंद्र का दौरा किया और सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने केंद्र पर तैनात सुरक्षा बलों की व्यवस्था, प्रवेश-निकास के पॉइंट्स, निगरानी सिस्टम और संवेदनशील इलाकों का गहराई से जायजा लिया। इस दौरान यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि मतगणना की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न हो।
West Bengal Elections Result 2026: थोड़ी देर में शुरू होगी वोटों की गिनती
पश्चिम बंगाल विधानसभा 2026 चुनाव में 293 सीटों पर आज मतगणना होगी। मुख्य मुकाबला सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और मुख्य विपक्षी दल भाजपा (BJP) के बीच माना जा रहा है। कई जानकारों का मानना है कि इस बार बंगाल की सत्ता में बीजेपी अपना परचम लहरा सकती है।