'चुन-चुनकर हिसाब किया जाएगा', बंगाल में गरजे PM मोदी, कहा- TMC के कुकर्म अब हद पार कर चुके
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले कूचबिहार में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने TMC पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि TMC के कुकर्म अब हद पार कर चुके, चुन-चुनकर हिसाब किया जाएगा।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले कूचबिहार में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने TMC पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि TMC के कुकर्म अब हद पार कर चुके, चुन-चुनकर हिसाब किया जाएगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि एक ओर संदेश खाली जैसी बहनों की चीखें और बेटियों पर होता निर्मम अत्याचार है, दूसरी ओर नारीशक्ति को सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण की मोदी की गारंटी है।
उन्होंने आगे कहा कि मैं आपको भरोसा देता हूं कि इस बार चुनाव के बाद इनके पापों का पूरा हिसाब किया जाएगा। चुन-चुन कर हिसाब किया जाएगा। 4 मई के बाद कानून अपना काम करेगा। चाहे कोई बड़े से बड़ा गुंडा क्यों न हो। इस बार न्याय होकर रहेगा।
'आपके पास BJP का भरोसा है'
पीएम मोदी ने कहा, "एक ओर टीएमसी का भय है, और इसका मुकाबला करने के लिए आपके पास भाजपा का भरोसा है। एक ओर टीएमसी के कटमनी और करप्शन का भय है, दूसरी ओर विकास को तेज रफ्तार देने वाली भाजपा का भरोसा है। एक ओर घुसपैठ कराकर, विदेशियों को यहां बसाने का भय है, दूसरी ओर घुसपैठ रोककर सारे घुसपैठियों को बंगाल से बाहर करने का भाजपा का भरोसा है।"
Advertisement
'लोकतंत्र को लहुलूहान कर रही है'
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "यहां की निर्मम सरकार बंगाल की इस पावन माटी पर हर रोज लोकतंत्र को लहुलूहान कर रही है। ये निर्मम सरकार अपने आगे किसी संवैधानिक संस्था को कुछ भी नहीं समझती। दो-तीन पहले पूरे देश ने देखा है कि कैसे मालदा में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाकर रखा गया।