'TMC ने महिलाओं के सम्मान को जो ठेस पहुंचाई है उसका हिसाब आपका वोट...', महिला आरक्षण बिल गिरने पर PM मोदी ने CM ममता को घेरा

पश्चिम बंगाल के मथुरापुर में PM मोदी ने TMC पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि, महिला आरक्षण बिल के खिलाफ वोट देकर बंगाल की महिलाओं का अधिकार छीना गया। पीएम मोदी ने दुर्गा पूजा का जिक्र करते हुआ क्या कुछ कहा? पढ़ें पूरी खबर।

Follow : Google News Icon  
PM Modi attacks TMC
PM मोदी का TMC पर वार | Image: ANI/ X

PM Modi attacks TMC: पश्चिम बंगाल के मथुरापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने TMC पर सीधा हमला बोला। PM मोदी ने कहा कि TMC और विपक्षी दलों का 'महिला विरोधी चेहरा' एक बार फिर सामने आ गया है। पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की धरती मां दुर्गा को पूजती है, लेकिन TMC ने महिला आरक्षण के खिलाफ वोटिंग की। TMC की सरकार में गुंडों और बलात्कारियों को खुला संरक्षण मिला हुआ है। बंगाल की बेटियां ये अत्याचार कभी नहीं भूल सकतीं। 

संसद में क्या हुआ था?

PM मोदी ने अपने संबोधन में संसद में कुछ दिन पहले हुई घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं को 33% आरक्षण देने का प्रस्ताव लेकर आई थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि, TMC ने इस बिल के खिलाफ वोटिंग की। उन्होंने कहा कि, 'TMC ने बंगाल की माताओं-बहनों का अधिकार छीना है।' आरोप लगाया कि TMC ने महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाई। PM ने आगे कहा कि, इसका हिसाब जनता अपने वोट से करेगी। 

गरीब और मध्यम वर्ग यहां सबसे ज्यादा परेशान- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि, यहां बिना भ्रष्टाचार के कोई काम नहीं होता। हर काम में TMC को कट मनी चाहिए, हर जगह TMC के सिंडीकेट के लोग बैठे हैं। गरीब और मध्यम वर्ग यहां सबसे ज्यादा परेशान है।

झालमुड़ी मैंने खाई है पर मिर्च विपक्ष को लगी- PM मोदी

चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाने पर भी प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि- झालमुड़ी मैंने खाई है पर मिर्च विपक्ष को लग रही है। अब का मतदान सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ रहा है। मैं यहां परिवर्तन की आंधी देख रहा हूं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Assembly Election Voting Live: बंगाल में बदलाव के मूड में हैं लोग? बंपर वोटिंग के लिए निकली जनता तो तमिलनाडु में शांतिपूर्ण मतदान जारी

Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड