Bengal Elections 2026: 'रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें', दूसरे चरण की वोटिंग के बीच बोले PM मोदी, 'नारी शक्ति' से की खास अपील

Bengal Elections 2026 Phase 2 Voting: दूसरे चरण के लिए जारी मतदान के बीच पीएम मोदी ने बंगाल की जनता से खास अपील की। खासतौर पर वे नारी शक्ति और युवा शक्ति को स्पेशल मैसेज देते नजर आए।

Follow : Google News Icon  
PM Modi on Bengal Elections 2026
पीएम मोदी की बंगाल की जनता से अपील | Image: ANI

Bengal Elections 2026 Phase 2 Voting: पश्चिम बंगाल में आज (29 अप्रैल) दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग जारी है। बंगाल की जनता अपने मत का इस्तेमाल करने और लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेने के लिए पहुंच रही है। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होते ही पोलिंग बूथ पर लंबी-लंबी कतारें लगना शुरू हो गई। इस बीच पीएम मोदी ने भी लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने बंगाल 'नारी शक्ति' को खास मैसेज दिया।

PM मोदी की जनता से अपील

दूसरे चरण की वोटिंग के बीच PM मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का दूसरा चरण है। मैं आज मतदान करने वाले सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि वे रिकॉर्ड संख्या में अपने मत का प्रयोग करें, ताकि हमारे लोकतंत्र को और अधिक जीवंत और सहभागी बनाया जा सके।"

PM मोदी ने आगे कहा कि विशेष रूप से, यह अत्यंत आवश्यक है कि पश्चिम बंगाल की नारी शक्ति और युवा शक्ति बड़ी संख्या में बाहर निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

'सोनार बांग्ला' के निर्माण के लिए रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें- शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी पश्चिम बंगाल की जनता से वोटिंग की अपील की। उन्होंने लिखा, "पश्चिम बंगाल को डर, सिंडिकेट और भ्रष्टाचार के कुशासन से मुक्त कराने के लिए, इस दूसरे और अंतिम चरण में, मैं सभी मतदाताओं से- विशेषकर माताओं, बहनों और युवाओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं।"

Advertisement

उन्होंने कहा कि आपका एक वोट न केवल बंगाल का गौरव लौटाएगा, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगा। केवल वही सरकार बंगाल के युवाओं के सपनों को साकार कर सकती है, जिसके पास विकास की स्पष्ट दिशा हो और घुसपैठियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का दृढ़ संकल्प हो। 'सोनार बांग्ला' के निर्माण के लिए रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें।

142 सीटों पर मतदान जारी

पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर इस बार दो चरण में चुनाव हो रहा है। पहले चरण के लिए वोटिंग 23 अप्रैल को हुई थी। इस दौरान 152 सीटों पर 92 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ था। वहीं, आज 142 सीटों पर वोट पड़ रहे हैं। 4 मई को बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।

Advertisement

हॉट सीटों पर सबकी नजरें

दूसरे चरण में कुल 142 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं, जिनमें कोलकाता समेत 6 जिले शामिल हैं। इस चरण में करीब 3.21 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसके साथ कुल 1,448 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिन हाई-प्रोफाइल सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें भवानीपुर भी शामिल है, जहां सीएम ममता बनर्जी का मुकाबला नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी से है। शुभेंदु नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ रहे हैं, जहां से वह BJP के मौजूदा MLA हैं।

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग, 142 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत EVM में होगी कैद; किन हाई प्रोफाइल सीटों पर नजरें?

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड