Bengal Election: '15-20 गुंडे आए, लोहे की रॉड और लाठियों से मुझे मारा', नादिया में BJP एजेंट पर हमला, TMC कार्यकर्ताओं ने फोड़ा सिर
नदिया में वोटिंग के दौरान झड़प की खबरें आईं। चापड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हात्रा पंचायत में बूथ नंबर 52 पर बीजेपी पोलिंग एजेंट पर हमला हुआ। अब बीजेपी पोलिंग एजेंट ने खुद पर हुए हमले को लेकर कहा कि टीएमसी के कुछ गुंडों ने मुझे रॉड और लाठी से मारा है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए एक तरफ मतदान हो रहा है। दूसरी तरफ, वोटिंग के बीच राज्य के कई हिस्सों से हिंसा की खबरें भी आ रही हैं। इस बीच, बीजेपी पोलिंग एजेंट ने खुद पर हुए हमले का जिम्मेदार टीएमसी कार्यकर्ताओं को ठहराया। उन्होंने कहा कि TMC के कुछ गुंडों ने लोहे की रॉड और लाठियों से मुझ पर हमला किया।
जानकारी के मुताबिक, चापड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हात्रा पंचायत में बूथ नंबर 52 पर बदमाशों के एक गिरोह दाखिल हुआ। उन्होंने भाजपा पोलिंग एजेंट मोशर्रफ पर कथित रूप से लोहे की रॉड से हमला कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने उन्हें बचाया और चापड़ा रूरल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि उनके सिर में चोट लगी है और छह टांके आए हैं।
टीएमसी के कुछ गुंडे छिपे हुए थे- BJP एजेंट
मोशर्रफ मीर खुद पर हुए हमले को लेकर कहते हैं, 'वहां टीएमसी के कुछ गुंडे छिपे हुए थे। उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। जानियालमूल्ला एक अपराधी है। उसके पास बंदूक थी और दो अन्य लोगों के पास भी बंदूकें थीं। वे उन्हें लहरा रहे थे।'
'लोहे की रॉड और लाठियों से किया हमला'
उन्होंने आगे बताते हुए कहा, 'फिर लगभग 15-20 लोग हमारी तरफ आए, जिनके हाथ में लोहे की रॉड और लाठियां थीं। उन्होंने सबसे पहले मुझ पर हमला किया। उन्होंने मुझे मारा, जिससे मैं नीचे गिर गया। इसके बाद वे मुझे बार-बार मारते रहे। उन्होंने मेरे साथ मौजूद लोगों पर भी हमला किया। मेरे सिर पर छह टांके लगे हैं। मैं चाहता हूं कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करे। मुझे न्याय चाहिए'
Advertisement
कब आएंगे नतीजे?
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के तहत 23 अप्रैल को 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान हुए थे। आज यानी 19 अप्रैल को दूसरे और अंतिम चरण का मतदान हो रहा है। इसके समाप्त होने के साथ ही सभी की नजरें एग्जिट पोल पर टिक जाएंगी। हालांकि, आधिकारिक चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: वोटिंग के दिन सड़कों पर ममता बनर्जी, अलग-अलग बूथों के लगाए चक्कर... BJP पर लगाए धांधली की कोशिश के आरोप