वोटिंग के दिन सड़कों पर ममता बनर्जी, अलग-अलग बूथों के लगाए चक्कर... BJP पर लगाए धांधली की कोशिश के आरोप

चुनाव के बीच ममता बनर्जी ने अलग-अलग बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान वो काफी गुस्से में नजर आईं। साथ ही उन्होंने भाजपा पर कई बड़े आरोप लगाए।

Follow : Google News Icon  
Mamata Banerjee
Mamata Banerjee | Image: ANI

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावों के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गाड़ी लेकर सडकों पर निकलीं। उन्होंने अलग-अलग बूथों के चक्कर लगाए। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर चुनाव में धांधली की कोशिश सहित कई आरोप लगाए।

मुख्यमंत्री और भवानीपुर विधानसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार ममता बनर्जी ने मीडिया को क्लिप दिखाते हुए दावा किया कि तृणमूल के एक कार्यकर्ता के साथ मारपीट की गई है।

चुनाव के बीच ममता बनर्जी के आरोप

सीएम ममता बनर्जी ने कहा, ‘देखिए हमारे कार्यकर्ता को रात में कैसे पीटा गया। जरा इस जुल्म को देखिए। किस तरह की गुंडागर्दी चल रही है? वोटिंग ऐसे नहीं होती। वोटिंग शांति से होती है। यह लोकतंत्र का त्योहार है। लेकिन उन्होंने इसे पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। इरादा बिल्कुल साफ है कि बीजेपी जबरदस्ती चुनाव में धांधली करना चाहती है। हमारे कार्यकर्ता और लोग मरने को तैयार हैं, लेकिन वे जगह नहीं छोड़ेंगे।’

ऑब्जर्वर TMC को निशाना बना रहे- ममता

उन्होंने आगे कहा, 'मेरी पार्टी और मैं AITC की अध्यक्ष के तौर पर चाहते हैं कि वोटिंग शांतिपूर्ण हो ताकि लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें। लेकिन, अलग-अलग जगहों से कुछ ऑब्जर्वर लाए गए हैं, साथ ही ऐसे पुलिस अधिकारी भी हैं जो बंगाल को नहीं समझते। कल एक अधिकारी था जिसने पूरे बंगाल में हंगामा मचा दिया। मैं पूरी रात जागती रही।'

Advertisement

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि 'ऑब्जर्वर पुलिस स्टेशनों में जाकर दबाव बना रहे हैं और TMC को निशाना बना रहे हैं, यह कहते हुए कि TMC के सभी एजेंटों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। मेरे यूथ ब्लॉक प्रेसिडेंट को सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। इसीलिए मैं चेतला गई थी। मैं पुलिस स्टेशन नहीं गई थी; मेरा पार्टी कार्यकर्ता वहां गया था।'

TMC पार्षद का फोन छीना और मारपीट की- ममता

उन्होंने आगे कहा कि 'कल रात करीब 2 बजे CRPF के 'गुंडों' की एक टीम, माफ कीजिए 'गुंडे' नहीं CRPF की एक टुकड़ी स्थानीय पुलिस के बिना मेरे वार्ड 70 के पार्षद के घर गई और उनके घर पर हमला कर दिया। उनकी पत्नी बच्चों के साथ घर पर अकेली थीं। जब उन्होंने कहा कि वह घर पर नहीं हैं, तो CRPF वालों ने उनके साथ मारपीट की (उन्हें लात मारी), उनका फोन छीन लिया और उन्हें चेतावनी दी कि उन्हें पार्टी का कोई काम नहीं करना चाहिए। मैं आपको इसका सबूत दिखा सकती हूं।'

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'अपने घर में कुत्ता भी शेर...', वोटिंग के बीच ऐसा क्यों बोले दिलीप घोष? पश्चिम बंगाल के हालात को बताया जम्मू-कश्मीर से बदतर

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड