अपडेटेड 19 March 2026 at 17:22 IST
Bengal Election 2026: 26 साल बाद विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अधीर रंजन चौधरी, मन में टीस या फिर... बताया कांग्रेस पार्टी के अंदर क्या चल रहा है
Bengal Election 2026: कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व पूर्व सांसद और दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी को विधानसभा उम्मीदवार बनाने पर विचार कर रही है। ऐसे में देखने लायक होगा, क्योंकि करीब 26 सालों बाद वो विधानसभा के लिए चुनावी मैदान में दिखेंगे।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Bengal Election 2026: बंगाल की राजनीति में कांग्रेस अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए नई रणनीति अपनाने जा रही है। यही कारण है कि पार्टी कांग्रेस के पूर्व सांसद और दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी को विधानसभा उम्मीदवार बनाने पर विचार कर रही है। बंगाल प्रदेश कांग्रेस ने भी इस बात को दोहराया है।
हालांकि सवाल ये है कि कांग्रेस नेता को टिकट कहां से मिलेगा? इस बीच अटकलें लगाई जा रही हैं कि पूर्व सांसद को उनके गृह क्षेत्र बहरामपुर से ही चुनाव में उतारा जा सकता है, लेकिन इसपर अंतिम फैसला कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लिया जाएगा।
चुनाव लड़ने पर क्या बोले अधीर रंजन चौधरी?
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ‘मैं पार्टी का एक फौजी हूं और पार्टी मुझे जहां से चुनाव लड़ने के लिए कहेगी, मैं वहीं से लड़ूंगा… हमारी पार्टी में सभी सीनियर लीडर्स को भी सलाह दी जा रही है कि सब लोग मिलकर चुनाव लड़ें और प्रत्याशी होकर शिरकत करें।’
बता दें, करीब ढाई दशकों से संसद में नजर आनेवाले अधीर रंजन चौधरी लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। लेकिन, 24वीं लोकसभा चुनाव हारने के बाद वह विधानसभा चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में देखने लायक होगा, क्योंकि करीब 26 सालों बाद वो विधानसभा के लिए चुनावी मैदान में दिखेंगे।
26 साल बाद लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
बहरामपुर के ‘रॉबिन हुड’ अधीर रंजन चौधरी पहली बार 1996 में मुर्शिदाबाद के नबग्राम से कांग्रेस विधायक चुने गए थे। इसके बाद 1999 में लोकसभा चुनावों तक विधायक रहे, लेकिन बहरामपुर निर्वाचन क्षेत्र से सांसद बनने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और 25 साल तक सांसद रहे। लेकिन, 2024 लोकसभा चुनाव में तृणमूल के यूसुफ पठान ने उनके गढ़ में उन्हें मात दी, तब वो अब विधानसभा चुनाव लड़ने की प्लानिंग कर रहे हैं।
Advertisement
बहरामपुर में अधीर का दबदबा
बताया जा रहा है, बहरामपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बहरामपुर विधानसभा क्षेत्र से उन्हें टिकट मिल सकता है, क्योंकि इस क्षेत्र में अधीर का काफी दबदबा रहा है। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव में यहां से भाजपा के सुब्रता मैत्रा ने बहरामपुर से जीत हासिल की थी।
ऐसे में यहां से इस बार त्रिकोणीय मुकाबले की प्रबल संभावना दिख रही है। अटकलों के मुताबिक कांग्रेस यहां से अधीर रंजन चौधरी को उम्मीदवार बनाएगी, वहीं भाजपा से सुब्रता मैत्रा मैदान में हैं। इसके अलावा तृणमूल ने नाडुगोपाल मुखर्जी को उम्मीदवार बनाया है।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 19 March 2026 at 17:22 IST