अपडेटेड 19 March 2026 at 12:20 IST
Keralam Election: BJP ने विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी, जानें किस-किस को मिला टिकट और कौन कहां से लड़ेगा चुनाव
भारतीय जनता पार्टी ने आगामी केरलम विधानसभा चुनावों के लिए अपने 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। जानें किस-किस को मिला टिकट
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी केरलम विधानसभा चुनावों के लिए अपने 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पहली लिस्ट जारी होने के तीन दिन बाद पार्टी ने अपने 39 उम्मीदवारों के नामों के साथ दूसरी लिस्ट जारी कर दी। पार्टी ने नए और पुराने चेहरों में संतुलन बनाए रखने की कोशिश की है। अनुभवी के साथ नए चेहरों को मौका दिया। आईए जानते हैं किस-किस को मिला टिकट और कौन कहां से लड़ेंगे चुनाव
केरलम में विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। सभी दलों की ओर प्रचार-प्रसार जोरों से जारी है। इस बीच BJP ने विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इससे पहले उम्मीदवारों के नाम पर मंथन के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की अहम बैठक पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी।
कौन कहां से लड़ेगा चुनाव
BJP ने दूसरी लिस्ट में धर्मदम से केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के खिलाफ के. रंजीत को मैदान में उतारा है। मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन को अरनमुला से उम्मीदवार बनाया गया है। कासरगोड से अश्विनी ML, एर्नाकुलम से PR शिवशंकर, परावूर से वत्सला प्रसन्ना कुमार और कोंगाड से रेणु सुरेश को मैदान में उतारा है।
मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने दाखिल किया नामांकन
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने 16 मार्च को 47 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को नेमोम सीट से और भारत के पूर्व विदेश राज्य मंत्री V मुरलीधरन को कझाकूटम सीट से उम्मीदवार बनाया था। इस बीच, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने आज धर्मदम विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। इससे पहले, कांग्रेस ने 55 उम्मीदवारों की अपनी सूची की घोषणा की थी।
Advertisement
केरल में एक चरण में चुनाव
चुनाव आयोग ने 15 मार्च को घोषणा की कि 2026 के केरल विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को एक ही चरण में होंगे, और वोटों की गिनती 4 मई को होगी। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 23 मई को समाप्त होने वाला है। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है, जिससे 140 सदस्यों वाली राज्य विधानसभा के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
BJP के नेतृत्व वाला NDA और कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF, दोनों ही मौजूदा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले LDF को सत्ता से हटाकर 140 सदस्यों वाली विधानसभा पर नियंत्रण हासिल करना चाहते हैं। LDF के नेतृत्व वाली सरकार ने लगभग एक दशक तक राज्य पर शासन किया है।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 19 March 2026 at 11:38 IST