तमिलनाडु की हाई प्रोफाइल सीटेंः एक्टर विजय से लेकर MK स्टालिन तक... वोटों की गिनती के दिन इन VIP सीटों पर अटकी रहेंगी निगाहें

Tamil Nadu Elections 2026: तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान हुआ था जिसके नतीजे कल यानि 4 मई 2026 को आने वाले हैं। एक नजर तमिलनाडु की हाई प्रोफाइल सीटों पर-

Follow : Google News Icon  
Tamil Nadu Braces for Historic Triangular Showdown as Voters Head to Polls Tomorrow; Know Key Details
Tamil Nadu Elections 2026 Hot Seats | Image: ANI, Republic

Tamil Nadu Elections 2026: तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान हुआ था जिसके नतीजे कल यानि 4 मई 2026 को आने वाले हैं। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन लगातार दूसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, इस बार मुकाबला और रोमांचक हो गया जब तमिल सुपरस्टार थलपति विजय ने अपनी पार्टी TVK से चुनाव में एंट्री ली।

एक नजर तमिलनाडु की हाई प्रोफाइल सीटों पर-

कोलाथुर सीट

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में कोलाथुर सीट को सबसे अहम माना जा रहा है जो डीएमके का मजबूत गढ़ रही है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन यहां से लगातार जीतते हुए आए हैं और इस बार भी अपनी सीट बचाने के लिए मैदान में उतरे हैं। 

तिरुचिरापल्ली ईस्ट सीट

Advertisement

जबसे थलापति विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में कदम रखा है, तबसे ये मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। वो अपनी राजनीतिक पार्टी TVK की तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं। ये सीट AIADMK का गढ़ रही है। हालांकि, 2021 में DMK ने यहां से जीत हासिल की थी। 

पेरम्बूर सीट

Advertisement

एक्टर विजय पेरम्बूर सीट से भी अपना चुनावी डेब्यू कर रहे हैं जिसके बाद ये एक हाई-वोल्टेज सीट बन गई है। यहां द्रमुक के आरडी शेखर से उन्हें कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। 

एडप्पादी सीट 

एडप्पादी सीट से AIADMK के सबसे बड़े उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पादी के पलानीस्वामी हैं। यह उनका गढ़ माना जाता है, जहां से वे लगातार छठी बार जीत की उम्मीद लगा रहे हैं। 

करूर सीट

करूर विधानसभा सीट पर इस बार जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। इस सीट पर डीएमके से त्यागराजन, एडीएमके से एमआर विजयभास्कर और टीवीके से वीपी मथियालगन के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

गौरतलब है कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल में सत्ताधारी DMK गठबंधन की शानदार वापसी के संकेत देखने को मिले थे। रिपब्लिक वर्ल्ड के 'फाइनल पोल ऑफ पोल्स' के साथ अर्नब गोस्वामी ने हाई-वोल्टेज चुनाव का गहन विश्लेषण किया था। P-Marq के एग्जिट पोल के अनुसार, DMK गठबंधन को जबरदस्त जीत मिलने की संभावना है। पोल में गठबंधन को 125-145 सीटें मिलने का अनुमान है। 

ये भी पढ़ेंः Tamil Nadu Exit Poll 2026 LIVE: एक्टर से नेता बने विजय हार जाएंगे चुनाव? तमिलनाडु के एग्जिट पोल में DMK का पलड़ा भारी

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड