LIVE BLOG

Tamil Nadu Exit Poll 2026 LIVE: एक्टर से नेता बने विजय हार जाएंगे चुनाव? तमिलनाडु के एग्जिट पोल में DMK का पलड़ा भारी

Tamil Nadu Exit Poll Results 2026 LIVE Updates: क्या स्टालिन की DMK फिर बनाएगी सरकार या विजय की TVK और AIADMK बदलेंगे तस्वीर? देखें अर्नब गोस्वामी के साथ रिपब्लिक वर्ल्ड का फाइनल पोल ऑफ पोल्स।

तमिलनाडु एग्जिट पोल 2026 LIVE
तमिलनाडु एग्जिट पोल 2026 LIVE | Image: Republic

तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों के लिए हुए महासंग्राम के बाद एग्जिट पोल आ गए हैं। रिपब्लिक वर्ल्ड के 'फाइनल पोल ऑफ पोल्स' के साथ अर्नब गोस्वामी ने हाई-वोल्टेज चुनाव का गहन विश्लेषण किया, एग्जिट पोल के मुताबिक सत्ताधारी DMK गठबंधन की शानदार वापसी के संकेत मिल रहे हैं। जानें ताजा अपडेट।   

 

Live Blog

Tamil Nadu Exit Poll Results 2026 LIVE Updates: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल के मुताबिक सत्ताधारी DMK गठबंधन की शानदार वापसी के संकेत मिल रहे हैं। रिपब्लिक वर्ल्ड के 'फाइनल पोल ऑफ पोल्स' के साथ अर्नब गोस्वामी ने हाई-वोल्टेज चुनाव का गहन विश्लेषण किया। बतादें तमिलनाडु की 234 सीटों पर करीब 82.24 फीसदी वोट पड़े थे। फिलहाल एग्जिट पोल आ गए हैं। जानें ताजा अपडेट। 


Exit Poll Results 2026 LIVE Updates: P-Marq का अनुमान: तमिलनाडु में DMK को बढ़त

Exit Poll Results 2026 LIVE Updates: P-Marq के एग्जिट पोल के अनुसार, DMK गठबंधन को जबरदस्त जीत मिलने की संभावना है। पोल में गठबंधन को 125-145 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि उसका वोट शेयर 36% रहने की उम्मीद है। वहीं, AIADMK+ को 65-85 सीटें मिलने का अनुमान है। 
 


विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल जारी

पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल जारी हो गए हैं, जिनमें पश्चिम बंगाल के नतीजे सबसे ज्यादा चौंकाने वाले हैं। बंगाल के पांच एग्जिट पोल्स में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को पीछे छोड़ती नजर आ रही है।  
 


Advertisement

तमिलनाडु में महिला मतदाताओं ने किया ज्यादा वोट

तमिलनाडु में 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल महिला मतदाताओं में से करीब 2.52 करोड़, यानी लगभग 86.2 प्रतिशत महिलाओं ने उत्साहपूर्वक मतदान किया। पुरुष मतदाताओं में 2.35 करोड़ लोगों ने मतदान किया, जो राज्य के कुल पुरुष मतदाताओं का 83.96 प्रतिशत है।

तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए बृहस्पतिवार को मतदान हुआ और निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक कुल 85.14 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इससे पहले, तमिलनाडु में 2011 के विधानसभा चुनावों में सर्वाधिक 78.29 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था, जब अन्नाद्रमुक ने शानदार जीत हासिल की थी। 


DMK गठबंधन की सत्ता में वापसी के संकेत

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं। इसमें मुख्य रूप से सत्ताधारी DMK गठबंधन (Dravida Munnetra Kazhagam) की शानदार वापसी के संकेत मिल रहे हैं । 234 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है । सामने आए छह प्रमुख एग्जिट पोल्स में से पांच एजेंसियों ने द्रमुक को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान जताया है। 
 


Advertisement

तमिलनाडु में 234 सीटों पर एक साथ वोट डाले गए थे

तमिलनाडु में 23 अप्रैल को सभी 234 सीटों पर एक साथ वोट डाले गए थे। यहां मुख्य मुकाबला डीएमके गठबंधन और एआईएडीएमके गठबंधन के बीच है।
 


तमिलनाडु में 82.24 फीसदी वोट पड़े

तमिलनाडु की 234 सीटों पर करीब 82.24 फीसदी वोट पड़े और वोटिंग खत्म होने तक पोलिंग बूथों पर लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। एक ही चरण में हुए इस चुनाव में वोटरों ने लगातार उत्साह दिखाया और जानकारों का मानना ​​है कि जिन सीटों पर मुकाबला कड़ा है, उनके नतीजे तय करने में यह बात अहम भूमिका निभा सकती है। एग्जिट पोल के अनुमानों से राज्य में चुनावी रुझानों का शुरुआती, लेकिन सावधानी भरा अंदाजा मिलने की उम्मीद है।
 


6.30 बजे के बाद आएंगे एग्जिट पोल के अनुमान

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरलम और पुडुचेरी में किसकी सरकार बनेगी, ये 4 मई को रिजल्ट आने पर पता चलेगा। इससे पहले आज शाम 6 बजकर 30 मिनट के बाद एग्जिट पोल के अनुमान आएंगे।
 

Published By:
 Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड