'कांग्रेस ने वही गीत गाया, जो पाकिस्तान ने लिखा', ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर PM मोदी ने किया कड़ा प्रहार, लगाया भारतीय फौज से विश्वासघात का आरोप

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर पाकिस्तानी कनेक्शन होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी हमारी सेनाओं ने पाकिस्तान को कुछ ही घंटों में सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया था। लेकिन कांग्रेस ने वही गीत गाया जिसे पाकिस्तान ने लिखा था और जिसकी धुन पाकिस्तान ने तैयार की थी।

Follow : Google News Icon  
PM Modi
PM Modi | Image: ANI

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के बरपेटा में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर चुन-चुनकर प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेनाओं ने पाकिस्तान को कुछ ही घंटों में सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया था। लेकिन कांग्रेस ने वही गीत गाया जो पाकिस्तान ने लिखा था।

पीएम मोदी ने विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि असम के वीरों ने देश के लिए अनेक बलिदान दिए। लेकिन कांग्रेस को मोदी को नीचा दिखाने के लिए सेना के शौर्य को भी गाली दे देती है, फिर चाहे वो सर्जिकल स्ट्राइक या फिर एयर स्ट्राइक ही क्यों न हो। हमने देखा है कि कांग्रेस ने हमेशा दुश्मनों के एजेंडे को हवा दी है।

कांग्रेस का PAK कनेक्शन देश पर पड़ा भारी- PM

उन्होंने आगे तीखा प्रहार करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी हमारी सेनाओं ने पाकिस्तान को कुछ ही घंटों में सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया था। लेकिन कांग्रेस ने वही गीत गाया जिसे पाकिस्तान ने लिखा था, जिसकी धुन पाकिस्तान ने तैयार की थी। कांग्रेस नेताओं का ये पाकिस्तानी कनेक्शन हमेशा देश पर भारी पड़ा है। कांग्रेस ने हमारी फौज के साथ कैसे विश्वासघात किया है, इसका एक उदाहरण वन रैंक वन पेंशन (OROP) भी है।

'कांग्रेस ने फौजियों को OROP से वंचित रखा'

प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने मेरे फौजी भाईयों को दशकों तक OROP से वंचित रखा। कांग्रेस 500 करोड़ रुपये दिखाकर झूठ कहती थी कि वो OROP लागू करेगी। ये बीजेपी-एनडीए की सरकार है जिसने OROP का लाभ मेरे फौजी परिवारों को दिया। अबतक 1 लाख 24 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा यानी करीब-करीब सवा लाख करोड़ रुपया OROP के पूर्व फौजियों को उनके खाते में जमा कर दिए गए हैं। सत्ता के लिए कांग्रेस कुछ भी कर सकती है, जिसका नुकसान असम ने बहुत झेला है।

Advertisement

कांग्रेस पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

पीएम नरेंद्र मोदी कहते हैं कि कांग्रेस वो पार्टी है जो कभी दूरगामी सोच के साथ विकास के काम नहीं करती है। कांग्रेस लघु अवधि में काम करती है ताकि उसमें भ्रष्टाचार कर सके वही भाजपा एक लंबे विजन के साथ काम करने वाली पार्टी है। हम विकसित असम से विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर चल रहे हैं और इसलिए हमने बीते 10 साल में पूरी मेहनत से काम किया। बीते 10 साल असम में शांति और सद्भाव की स्थापना के थे आने वाले साल असम की समृद्धि को विस्तार देंगे।

'कांग्रेस की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड…'

उन्होंने यह भी कहा कि असम की जनता ने इस बार दो काम पक्के कर लिए हैं। एक तो इस बार असम में भाजपा-एनडीए की हैट्रिक लगेगी और दूसरा काम कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार जो दिल्ली में बैठे हैं, उनकी हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड भी असम के लोग ही बनवाएंगे। ये जनसैलाब एक ही घोषणा कर रहा है आपकी बार बीजेपी-NDA की सरकार।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'असम की जनता ने वो कर दिखाया, जो गुजरात...', PM मोदी ने यूं जताया आभार

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड