Assam Election: 'असम की जनता ने वो कर दिखाया, जो गुजरात में इतने साल काम करने बाद भी नहीं कर पाया', चुनाव पहले PM मोदी ने यूं जताया आभार
बारपेटा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा," जो उत्साह मैं यहां देख रहा हूंं और जो जोश मैं पूरे असम में देख रहा हूं वो अद्भूत है और ये जो जनता जनार्दन दूर-दूर सड़क पर भी दिख रहे हैं।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

असम विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है। चुनाव प्रचार अपने आखिरी चरम पर है। इस कड़ी में सोमवार को एक बार फिर बीजेपी के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री मोदी असम पहुंचे। पीएम मोदी असम में आज, 6 अप्रैल को कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सबसे पहले 11 बजे उन्होंने बारपेटा में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ देखकर पीएम मोदी ने सबका आभार जताया।
बारपेटा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा," जो उत्साह मैं यहां देख रहा हूंं और जो जोश मैं पूरे असम में देख रहा हूं वो अद्भूत है और ये जो जनता जनार्दन दूर-दूर सड़क पर भी दिख रहे हैं खड़े रहने की जगह नहीं है ये मैदान भर चुका है।"
पीएम मोदी ने यूं जताया असम की जनता का आभार
असम की जनता का आभार जताते हुए पीएम मोदी ने कहा, "मैंने गुजरात में सालों तक काम किया है लेकिन अगर मुझे 10-11 बजे बैठक करना हो तभी मैं इतने लोग इकट्ठा नहीं कर पाता था आपने तो रिकॉर्ड थोड़ दिया है। मैं आपके उत्साह और जो हमें आर्शीवाद देने आए हैं उनको मैं प्रणाम करता हूं।"
कांग्रेस की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड बनेगा-PM मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने बीजेपी की जीत का दावा करते हुए कहा कि," असम की जनता ने इस बार दो काम पक्के कर लिए हैं। एक तो इस बार असम में भाजपा-एनडीए की हैट्रिक लगेगी और दूसरा काम कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार जो दिल्ली में बैठे हैं, उनकी हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड भी असम के लोग ही बनवाएंगे। ये जनसैलाब एक ही घोषणा कर रहा है आपकी बार बीजेपी-NDA की सरकार।"
Advertisement
असम की जनता से पीएम ने किया बड़ा वादा
पीएम मोदी असम के लोगों से वादा करते हुए कहा कि हम आपके प्रदेश को उस बुलंदी की तरफ लेकर जा रहे हैं, जिसके असम के लोग हकदार हैं। कांग्रेस खुलकर घुसपैठियों का साथ दे रही है। कांग्रेस, अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई का विरोध कर रही है। कांग्रेस असम में ऐसा कानून बनाने की बात भी कर रही है जिसके बाद घुसपैठिया शब्द बोलने वाले को भी जेल हो जाएगी। कांग्रेस, कानून में ही घुसपैठियों को पीड़ित घोषित कर देगी। मगर आपका सही वोट उनके ऐसा करने नहीं देगा।