'नेतन्याहू के नक्शेकदम पर चले तो पूरा क्षेत्र जलकर राख...' ट्रंप ने दी अपशब्द भरी धमकी, तो ईरान ने किया तीखा पलटवार
ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ईरान को धमकाते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल किया।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

Iran hits back at Donald Trump Threat: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया धमकियों के कुछ घंटे बाद ही तेहरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गालिबफ ने कहा कि अमेरिका के लापरवाह कदम पूरे क्षेत्र को एक बड़े और विनाशकारी संघर्ष की ओर धकेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन की नीतियां हर परिवार के लिए अत्यंत कष्टदायक हो सकती है। इतना ही नहीं, ईरान ने यह भी कहा कि अगर अमेरिका इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के नक्शेकदम पर चलता है तो पूरा क्षेत्र जलकर राख हो जाएगा।
दरअसल, ईरान का यह बयान डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान पर आया है, जिसमें उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ईरान को धमकाते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर और पुलों पर अटैक की सख्त चेतावनी दी थी।
ईरानी संसद के अध्यक्ष का आरोप
ऐसे में अब मोहम्मद बघेर गालिबफ ने आरोप लगाया है कि अमेरिका इजरायली प्रधानमंत्री के दबाव में काम कर रहा है। हालात और बिगड़ने के यही कारण हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट रूप से कहा कि जंग से अमेरिका को कोई मुनाफा नहीं होने वाला है। विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों देशों के बीच बढ़ती जा रही बयानबाजी क्षेत्र को एक बड़े टकराव की ओर धकेल सकती है। इसका असर वैश्विक स्तर पर भी पड़ सकता है।
ट्रंप ने 6 अप्रैल तक का दिया था अल्टीमेटम
गौरतलब है कि इससे पहले ट्रंप ईरान को चेतावनी दे चुके हैं कि अगर 6 अप्रैल तक कोई समझौता नहीं होता है या तेहरान होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोलता है तो अमेरिका उसके पुलों और पावर प्लांटों पर हमला करेगा।
Advertisement
ट्रंप ने अपशब्द के साथ ईरान को दी थी चेतावनी
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा था, 'ईरान में मंगलवार को पावर प्लांट और ब्रिज डे होगा। होर्मुज स्ट्रेट खोलो, नहीं तो नर्क में जीओगे।' उन्होंने संदेश का अंत अल्लाह से दुआ करो कहकर किया। इस पोस्ट में ट्रंप ने कुछ ऐसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया, जिसकी किसी देश के राष्ट्राध्यक्ष से अपेक्षा नहीं की जा सकती है। इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट में लिखा, 'मंगलवार रात 8 बजे (ईस्टर्न टाइम)!
‘राष्ट्रपति जिस तरह किशोरों की तरह गालियां दे रहे…'
अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान पर थाईलैंड में ईरानी दूतावास की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। दूतावास ने लिखा, 'अमेरिकी राष्ट्रपति जिस तरह से किशोरों की तरह गालियां दे रहे हैं, उसे देखकर ऐसा लगता है कि अमेरिका उम्मीद से कहीं पहले ही पाषाण युग में पहुंच गया है।'
Advertisement
'समौझाता नहीं हुई तो सब कुछ खत्म…'
इसके कुछ देर बात ही डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में फिर से चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा कि अगर समौझाता नहीं हुई तो तेल पर कब्जा करने और सब कुछ खाक करने के बारे में सोच-विचार सकते हैं।
‘…तो दुश्मनों के लिए खुलेंगे जहन्नुम के दरवाजे’
वहीं ईरान पर ट्रंप की धमकी का असर होता नहीं दिख रहा है। बल्कि ईरान की सरकारी मीडिया के अनुसार, संयुक्त सैन्य कमान के प्रमुख जनरल अली अब्दुल्ला अलीबादी ने कहा है कि अगर ईरान के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया तो दुश्मनों के लिए जहन्नुम के दरवाजे खोल दिए जाएंगे।