मैंने कहा था महिला आरक्षण का विरोध करने वालों को आक्रोश झेलना पड़ेगा, आज कांग्रेस-TMC को बहन-बेटियों ने सजा दे दी है- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति का जिक्र करते हुए कहा, "विकसित भारत के निर्माण का एक और महत्वपूर्ण स्तंभ भारत की नारी शक्ति है। नारी शक्ति अब विकसित भारत के निर्माण में तेजी से आगे बढ़ रही है। "

Follow : Google News Icon  
PM Modi
PM Modi | Image: ANI

पश्चिम बंगाल में 15 साल के लंबे इंतजार के बाद BJP ने आखिरकार जीत का स्वाद चख ही लिया। विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने बंगाल की सियासत में बड़ा उल्टफेर कर दिया। पहली बार TMC का सूपड़ा साफ कर पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार बनाने जा रही है। इस जीत का जश्न मनाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचे। अपने संबोधन में महिला आरक्षण बिल का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस-TMC को बहन-बेटियों ने सजा दे दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "विकसित भारत के निर्माण का एक और महत्वपूर्ण स्तंभ भारत की नारी शक्ति है। नारी शक्ति अब विकसित भारत के निर्माण में तेजी से आगे बढ़ रही है। लेकिन नारी शक्ति की इस रफ्तार को कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने कुछ दिन पहले रोकने का काम किया है।"

TMC को बहन-बेटियों ने सजा दे दी है- PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा, "इन नारी विरोधी दलों ने संसद में नारी शक्ति वंदन संशोधन को पास नहीं होने दिया और इसलिए मैंने कुछ दिन पहले कहा भी था कि महिलाओं के आरक्षण का विरोध करने वाले ऐसा दलों को महिलाओं का आक्रोश झेलना पड़ेगा। आज कांग्रेस, TMC और DMK को बहनों और बेटियों ने सजा दी है...मुझे विश्वास है कि केरलम की बहनें भी अगले चुनावों में कांग्रेस को सबक जरूर सिखाएगी।"

सियासत नहीं, यह सोच का बदलाव है-PM मोदी

TMC कांग्रेस पर प्रहार करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "आज हम भारत की राजनीति में एक और बड़ा बदलाव देख रहे हैं। आज पूरे देश में एक भी ऐसा राज्य नहीं है जहां कम्यूनिस्ट पार्टी की सरकार हो। यह सिर्फ सियासत का बदलाव नहीं है, यह सोच का बदलाव है। यह बताता है कि विकसित होता हुआ भारत किस दिशा में आगे बढ़ना चाहता है।"

Advertisement

कांग्रेस बिल्कुल विपरीत दिशा में चल रही है-PM मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, "आज का भारत अवसर चाहता है, विकास चाहता है, विश्वास चाहता है, आज का भारत प्रगति चाहता है, स्थिरता चाहता है, आज का भारत ऐसी राजनीति चाहता है जो देश को आगे बढ़ाए लेकिन दुर्भाग्य से आज की कांग्रेस बिल्कुल विपरीत दिशा में चल पड़ी है। ऐसे समय में जब पूरा देश कम्युनिज्म से किनारा कर चुका है तब कांग्रेस उसी विचारधारा को अपनाने में लगी है जिसे देश ने ठुकरा दिया है।"


यह भी पढ़ें: मैंने कहा था महिला आरक्षण का विरोध करने वालों को आक्रोश झेलना पड़ेगा, आज कांग्रेस-TMC को बहन-बेटियों ने सजा दे दी है- PM मोदी

Advertisement
Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड