अपडेटेड 16 March 2026 at 17:35 IST

Kerala Elections 2026: BJP ने केरल चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 47 नेताओं को मिला टिकट? पूरी List

Keralam Assembly Election 2026: भारतीय जनता पार्टी ने आगामी केरल विधानसभा चुनाव के लिए 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।

Follow : Google News Icon  
Kerala election BJP First List
Kerala election BJP First List | Image: ANI

Kerala Assembly Election 2026: भारतीय जनता पार्टी ने आगामी केरल चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भाजपा ने 47 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों को भी टिकट दिया गया है। 

लिस्ट के अनुसार, राजीव चंद्रशेखर नेमम से चुनाव लड़ेंगे, वहीं वी मुरलीधरन कझाकूट्टम से मैदान में उतरेंगे।  इसके अलावा, पार्टी ने के चंद्रशेखरन को मंजेश्वर सीट से उम्मीदवार बनाया है जबकि, नव्या हरिदास को कोझिकोड उत्तर से टिकट दिया है। बता दें, नव्या भाजपा महिला मोर्चा की नेता हैं। उन्होंने 2024 में केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। 

एलडीएफ ने कल जारी की थी उम्मीदवारों की लिस्ट

बता दें, बीजेपी से पहले सत्तारूढ़ CPI(M) ने रविवार को केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 86 उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा की थी। इसके बाद आज भाजपा ने लिस्ट जारी किए हैं। बताया जा रहा है, 17 मार्च को इन नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है। 

केरल में 9 अप्रैल को मतदान

इससे पहले चुनाव आयोग ने रविवार, 15 मार्च 2026 को केरल में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। केरल में एक चरण में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी और 4 मई को वोटों की गिनती होगी। चुनाव आयोग ने कहा है कि सभी मतदान केंद्रों के लिए 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग भी उपलब्ध कराएगा।

Advertisement

केरल की विधानसभा सीटों की बात करें तो यहां 140 विधानसभा सीटें हैं। राज्य में मतदान के लिए चुनाव आयोग ने तैयारी पूरी कर ली है। केरल में कुल मतदाता 2.70 करोड़ हैं, जिनमें पुरुष 1.31 करोड़, महिला 1.38 करोड़ और थर्ड जेंडर 277 मतदाता हैं। 

देखें लिस्ट..

ये भी पढ़ें:  Kerala Assembly Elections 2026: CPIM ने जारी की 86 उम्मीदवारों की सूची, CM पिनाराई विजयन धर्मदम से लड़ेंगे चुनाव

Advertisement

Published By : Shashank Kumar

पब्लिश्ड 16 March 2026 at 17:10 IST