Delhi Election Results: जंगपुरा से मनीष सिसोदिया की हार की खबर सुनकर क्यों रो पड़ीं कुमार विश्वास की पत्नी?

कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा- 'दिल्ली अब उससे मुक्त हो चुकी है… उसने कार्यकर्ताओं के सपनों को कुचल दिया था, आज न्याय हुआ है।'

Kumar Vishwas
कुमार विश्वास | Image: X

Kumar Vishwas on kejriwal Manish Sisodia : दिल्ली विधानसभा चुनाव की 70 सीटों के लिए मतगणना जारी है। अब तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बढ़त मिल रही है, जिससे दिल्ली में सत्ता परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं। BJP की बढ़त के बीच पार्टी समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाना शुरू कर दिया है। वहीं, कभी आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा- 'दिल्ली अब उससे मुक्त हो चुकी है… उसने कार्यकर्ताओं के सपनों को कुचल दिया था, आज न्याय हुआ है।'

कुमार विश्वास ने एक्स पर अपने 2022 के एक वीडियो को रीपोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'अहंकार ईश्वर का भोजन है।' वीडियो में वह सत्ता के अहंकार और कार्यकर्ताओं के योगदान को न भूलने की सीख दे रहे हैं।

सिसोदिया की हार पर मेरी पत्नी रो पड़ीं- कुमार विश्वास

कुमार विश्वास कहा- 'मैं बीजेपी को जीत के लिए बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे दिल्ली के लोगों के लिए काम करेंगे... मुझे ऐसे व्यक्ति से कोई सहानुभूति नहीं है जिसने आप पार्टी कार्यकर्ताओं के सपनों को कुचल दिया। दिल्ली अब उससे मुक्त हो चुकी है... उसने उन सपनों का इस्तेमाल अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं के लिए किया। आज न्याय हुआ है। जब हमें जंगपुरा से मनीष सिसोदिया के हारने की खबर मिली - मेरी पत्नी जो गैर-राजनीतिक हैं, रो पड़ीं...'

कुमार विश्वास ने वीडियो रिपोस्ट करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा है- ‘अहंकार ईश्वर का भोजन है।’ वीडियो में कुमार विश्वास कहते हैं, ‘सिद्धियो के मद में खुद को इतना शक्तिशाली मत समझो कि जिन्होंने हमें सिद्धियां दी हैं, उन्हीं को आप आंखें दिखाने लगो। याद रखिएगा आपकी प्रत्येक सफलता के पीछे ऐसे-ऐसे असंख्य लोग हैं जिनकी चुपचाप और अदृश्य शुभकामनाओं के कारण आप इस विजय रथ पर सवार हुए हैं। तब भी आपको यह लगने लगे कि आपने यह ऐतिहासिक उपलब्धि स्वयं की बुद्धि, शक्ति के कारण पा ली है तो बस उन लोगों के बारे में सोचिए जिनके सहयोग के बिना आपकी यह यात्रा इतनी आसान न होती।’

Advertisement

मनीष सिसोदिया ने स्वीकार की हार

विधानसभा चुनाव में मिली हार पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि जंगपुरा विधानसभा का चुनाव हम सभी कार्यकर्ताओं ने मिल कर लड़ा, 600 वोट से हम पीछे रह गए। जो उम्मीदवार जीतें हैं, मैं उन्हें बधाई देता हूं। कांग्रेस ने यहां से फरहाद सूरी को टिकट दिया था। 

यह भी पढ़ें : द्वारका, मटियाला, नजफगढ़, बिजवासन, दिल्ली की इन सीटों पर कौन मारेगा बाजी

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड