अपडेटेड 30 January 2025 at 20:28 IST

UP में 'दो लड़कों' ने दिखाया था जलवा, अब दिल्ली में दो पूर्व CM ने लगाया जोर, अखिलेश ने राजधानी पहुंचकर ठोक दिया बड़ा दावा

Delhi Elections: यूपी में 'दो लड़कों' की जोड़ी के बाद दिल्ली में दो पूर्व सीएम की जोड़ी कितना कमाल दिखा पाती है ये आने वाली 8 तारीख ही बताएगी।

Follow : Google News Icon  
Delhi Elections: Arvind Kejriwal, Akhilesh Yadav Road Show
Delhi Elections: Arvind Kejriwal, Akhilesh Yadav Road Show | Image: X- @AamAadmiParty

Delhi Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक हफ्ते का समय बाकी है, आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के साथ रोड शो किया। यूपी में 'दो लड़कों' की जोड़ी के बाद दिल्ली में दो पूर्व सीएम की जोड़ी कितना कमाल दिखा पाती है ये आने वाली 8 तारीख ही बताएगी। खैर, अखिलेश यादव ने दिल्ली चुनावों को लेकर बड़ा दावा कर दिया है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव  (Akhilesh Yadav) ने कहा इस रोड शो के दौरान मुझे ऐतिहासिक जन समर्थन देखने को मिला और मैं यह कह सकता हूं इस बार फिर दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी (AAP पर भरोसा करके, अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर भरोसा करके उन्हें ऐतिहासिक जीत दिलाने जा रही है। मैं उनको अग्रिम बधाई देना चाहता हूं, हो सकता है कि इस बार 70 की 70 सीट भारतीय जनता पार्टी (BJP) हार जाए।

आप का सुशासन भाजपा के दुशासन को हराने का काम करेगा- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि आज जिस विधानसभा में मैं रोड शो कर रहा था उसके जनता का बहुत आभार प्रकट करूंगा, जो उन्होंने प्यार और सम्मान दिया, मुझे पूरा भरोसा है यही प्यार और सम्मान उनके चुनाव चिन्ह झाड़ू पर उसके समर्थन में एक-एक वोट डालकर के जिताने का काम करेंगे। मैं कह सकता हूं दिल्ली में फिर बनेगी आप की सरकार सभी 70 सीटों पर होगी। आप का सुशासन भारतीय जनता पार्टी के दुशासन को हराने का काम करेगा।

Advertisement

दिल्ली की जनता अपनी सुविधाओं को छिनने नहीं देगी- अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष ने कहा कि यही झाड़ू है, यही चुनाव चिन्ह यही, आम आदमी पार्टी एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को पटकनी लगाने के लिए जनता का सहयोग का समर्थन मिल रहा है। जो इन्होंने काम के वह ऐतिहासिक है। बिजली को गरीब जनता को फ्री देना, स्वास्थ्य की चिंता करके मोहल्ला क्लीनिक के जरिए उनके स्वास्थ्य का उपाय करना, पानी उपलब्ध कराना, शिक्षा के क्षेत्र में जो आमूल चूल परिवर्तन और ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, यह तमाम वह फैसले हैं जो गरीब जनता और दिल्ली की आम जनता को लाभ पहुंचाने का काम कर रहे हैं। यह जनता बहुत समझदार है यह दिल्ली की जनता भारतीय जनता पार्टी के बहकावे में नहीं आने वाली है। वह जानती है आप पार्टी रहेंगी तो यह सुविधा उनको मिलती रहेंगे। यह सुविधा वह सुविधाएं हैं इसमें ₹25000 तक की सुविधा मिल रही है। वह अपने परिवार से इसे छिनने नहीं देगी। एक बार फिर आप पार्टी की सरकार दिल्ली में बनने जा रही है, मैं उनको बधाई देता हूं कि  भारतीय जनता पार्टी जैसी पार्टी से लगातार मुकाबला कर रहे हैं। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: CM भगवंत मान के दिल्ली आवास पर EC की रेड से भड़कीं मुख्यमंत्री आतिशी

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 30 January 2025 at 20:28 IST