अपडेटेड 8 February 2025 at 19:09 IST
Delhi Election Results: 'दिल्ली की जनता ने शॉर्टकट की राजनीति का शॉर्ट सर्किट कर दिया', जीत के बाद PM मोदी AAP पर खूब गरजे
दिल्ली के जनादेश ने यह भी स्पष्ट कर दिया है राजनीति में शॉर्टकट के लिए, झूठ और फरेब के लिए कोई जगह नहीं है।जनता ने शॉर्टकट वाली राजनीति का शॉर्ट सर्किट कर दिया।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Delhi Election Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नजीते सामने आ चुके हैं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) 27 साल बाद सत्ता में वापसी कर रही है और प्रचंड जीत के साथ सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत हासिल की है तो वहीं आम आदमी पार्टी को 22 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है और लगातार तीसरी बार दिल्ली में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है।
दिल्ली में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं संबोधित करते हुए बिना नाम लिए आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि आज दिल्ली की जनता ने साफ कर दिया है की दिल्ली कि असली मालिक सिर्फ और सिर्फ दिल्ली की जनता है। जिनको दिल्ली का मालिक होने का घमंड था उनका सच से सामना हो गया। दिल्ली के जनादेश ने यह भी स्पष्ट कर दिया है राजनीति में शॉर्टकट के लिए, झूठ और फरेब के लिए कोई जगह नहीं है। जनता ने शॉर्टकट वाली राजनीति का शॉर्ट सर्किट कर दिया है।
दिल्ली के लोगों ने AAP-दा को बाहर कर दिया - पीएम मोदी
आज की ये विजय ऐतिहासिक है। दिल्ली के लोगों ने AAP-दा को बाहर कर दिया है। एक दशक की AAP-दा से दिल्ली मुक्त हुई है।दिल्ली का जनादेश स्पष्ट है - आज दिल्ली में विकास, विजन और विश्वास की जीत हुई है। आज आडंबर, अराजकता, अहंकार और दिल्ली पर छाई AAP-दा की हार हुई है। दिल्ली ने दिल खोलकर हमें प्यार दिया है। और मैं दिल्ली वासियों को फिर से एक बार विश्वास दिलाता हूं कि आपके इस प्यार को सवा गुना करके विकास के रूप में हम लौटाएंगे।
Advertisement
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 8 February 2025 at 19:09 IST