Delhi Election Results: 'दिल्ली में आज विकास, विजन और विश्वास की जीत हुई है', PM मोदी ने बताया हार किस-किस की हुई

Delhi Election Results: दिल्ली में बीजेपी की जीत पर पीएम मोदी ने जनता और बीजेपी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि किसकी जीत और हार हुई।

PM Modi on Delhi Election BJP Win
दिल्ली में बीजेपी की जीत पर पीएम मोदी का संबोधन। | Image: @BJP4India

PM Modi on Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत के साथ जीत मिली है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस जीत के लिए ना केवल दिल्ली की जनता का धन्यवाद किया, बलकि भाजपा के कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी पर जमकर तंज भी कसा। 

पीएम मोदी ने दिल्ली की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा, “दिल्ली में दिल्ली के लोगों में एक उत्साह भी है एक सुकून भी है। उत्साह विजय का है और सुकून दिल्ली को आप-दा से मुक्त कराने का। मैंने हर दिल्लीवासी के नाम एक पत्र भेजा था। मैंने दिल्ली से प्रार्थना की थी कि 21वीं सदी में भाजपा को सेवा का अवसर दीजिए। दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाने के लिए भाजपा को मौका दीजिए। मैं दिल्ली के हर परिवारजन को मोदी की गारंटी पर भरोसा करने के लिए दिल्ली वासियों को सरझुकाकर नमन करता हूं।”

जनता का विश्वास विकास के रूप में लौटाएंगे: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आप पर तंज कसते हुए कहा, “मैं दिल्ली वासियों का आभार व्यक्त करता हूं। दिल्ली ने दिल खोलकर हमें प्यार दिया। दिल्लीवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि आपके प्यार को विकास के रूप में लौटाएंगे। दिल्ली के लोगों का प्यार विश्वास हम सभी पर कर्ज है। ये सामान्य विजय नहीं है। दिल्ली के लोगों ने आप-दा को बाहर कर दिया। आज दिल्ली में विश्वास और विकास की जीत हुई। आज अराजकता, अहंकार और दिल्ली पर छाई आप-दा की हार हुई। इस नतीजे में भाजपा के कार्यतकर्ताओं की दिन-रात की मेहनत, उनका परिश्रम, विजय में चारचांद लगा देता है। आप सभी कार्यकर्ता इस विजय के हकदार हैं। मैं भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को भी इस विजय की बहुत-बहुत बधाई देता हूं।”

दिल्ली का मालिक होने का घमंड…: PM मोदी

आप को घेरते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली की असली मालिक सिर्फ और सिर्फ दिल्ली की जनता है। जिनको दिल्ली का मालिक होने का घमंड था, उनका सच से सामना हो भी गया। दिल्ली के जनादेश से ये भी सत्य है कि राजनीति में झूठ और फरेब की कोई जगह नहीं है। जनता ने शॉर्टकट वाली राजनीति का शॉर्ट सर्किट कर दिया। दिल्ली के लोगों ने लोकसभा के चुनाव में मुझे कभी भी निराश नहीं किया। दिल्ली के लोगों ने लोकसभा चुनाव 2014, 2019, 2024 में सभी सीटों पर विजयी बनाया।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 'आज दिल्ली में AAP-दा से मुक्त कराने का उत्साह और सुकून', PM मोदी का केजरीवाल और AAP पर हमला

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड