Delhi Election Results 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान BJP के पक्ष में, जानिए कौन-कौन चल रहा आगे?

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान BJP के पक्ष में आता दिखाई दे रहा है। कुछ सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।

Follow : Google News Icon  
Delhi Election
Delhi Election Result | Image: Republic

राजधानी दिल्ली के लिए आज के दिन बेहद अहम है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब नतीजों की घड़ी आ गई है। किसकी सरकार अगले पांच साल दिल्ली की सत्ता पर राज करेगी ये साफ हो जाएगा। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पहले बैलेट पेपर की गिनती हो रही है। शुरुआती रुझान बीजेपी के पक्ष में आता दिख रहा है। रोहिणी सीट से BJP के विजेंद्र गुप्ता आगे चल रहे हैं। जबकि किराड़ी से AAP उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में बीजेपी बहुमत के आंकड़े को पार कर रही है। AAP के कई बड़े चेहरे शुरुआती रुझान में पीछे चल रहे हैं। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सीएम आतिशी सहित आप के कई बडे़ चेहरे पीछे चल रहे हैं। बीजेपी शुरुआत में ही  37 सीटों पर लीड कर रही है। वहीं AAP 26 सीटों पर आगे चल रही है।

शुरुआती में BJP को बढ़त

शुरुआती आधिकारिक रुझानों के अनुसार, दिल्ली की कुल 70 सीटों में से भाजपा विश्वास नगर और शाहदरा विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है। शुरुआती रुझान में दिल्ली की 12 में से 7 मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। 

अरविंद केजरीवाल का कुशासन का अंत-हर्ष मल्होत्रा

शुरुआती रुझानों पर केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने कहा, अरविंद केजरीवाल का कुशासन और उनका और उनकी पार्टी का भ्रष्टाचार जनता के सामने आया, जिसके कारण जनता ने सरकार बदलने का फैसला किया। भाजपा की विश्वसनीयता, अन्य राज्यों में विकास कार्य, केंद्र सरकार के पिछले 10 सालों के काम के कारण दिल्ली भाजपा को मौका दे रही है...भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

Advertisement

कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर इस बार 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी। आज परिणाम का दिन है। दिल्ली में वोटों की गिनती के लिए 19 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिए CRPF की 38 कंपनियां तैनात हैं। पुलिसकर्मी भी जिला चुनाव अधिकारियों की सुरक्षा में तैनात हैं। आज दिल्ली के सिंहासन पर कौन बैठेगा इस पर फैसला हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: चांदनी चौक के इन चार विधानसभा सीटों पर जानें कौन आगे, कौन पीछे?

Advertisement
Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड