Delhi Election Results : चांदनी चौक सीट पर कांटे की टक्कर में AAP की जीत, वजीरपुर, मॉडल टाउन, सदर बाजार का जानें अपडेट

दिल्ली की चांदनी चौक सीट काफी अहम सीट मानी जाती है। कांटे की टक्कर में इस सीट पर AAP प्रत्याशी पुरनदीप साहनी ने जीत दर्ज की है।

Follow : Google News Icon  
Delhi Election Results
Delhi Election Results | Image: Republic

Delhi Assembly Election Results Live: दिल्ली की सत्ता पर कौन राज करेगा? इस सवाल का जवाब मिल गया है। रुझानों के बाद परिणामों में भी बीजेपी बढ़त बनाई हुई हैं। AAP के कई बड़े नेता को हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल कुछ सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। 27 साल बाद दिल्ली में 'कमल' खिलेगा या फिर AAP तीसरी बार सत्ता शासन करेगी या कांग्रेस दिल्ली में वापसी करेगी आज इसका फैसला लगभग हो गया। AAP की दिल्ली से विदाई तय हैय़ 

दिल्ली की इन 4 विधानसभा सीटों के नतीजों पर भी सबके नजर रहने वाली है। इन सीटों में वजीरपुर, मॉडल टाउन, सदर बाजार और चांदनी चौक विधानसभा शामिल हैं। आइए बताते हैं इन सीटों पर किसकी जीत हुई और किसकी हार

इन चार सीटों पर कौन जीता कौन हारा

  • वजीरपुर सीट से अब BJP प्रत्याशी पूनम शर्मा जीतीं
  • मॉडल टाउन विधानसभा सीट से BJP उम्मीदवार अशोक गोयल ने जीते
  • सदर बाजार विधानसभा सीट AAP के सोम दत्त जिंदल जीते
  • चांदनी चौक विधानसभा सीट से अब AAP प्रत्याशी पुरनदीप साहनी जीते

वजीरपुर विधानसभा सीट

दिल्ली की वजीरपुर विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर में  BJP प्रत्याशी पूनम शर्मा ने आप के राजेश गुप्ता करारी शिकस्त दे दी।  आम आदमी पार्टी ने यहां से अपने मौजूदा विधायक राजेश गुप्ता पर ही भरोसा जताया था मगर इस बार वो सीट बचाने में कामयाब नहीं हुएय़ जबकि बीजेपी की ओर से पूनम शर्मा मैदान में थीं और उन्होंने अपने झोली में जीत डाली। कांग्रेस ने रागिनी नायक पर दांव खेला है। मगर वो तीसरे नंबर पर रहीं। 

मॉडल टाउन विधानसभा सीट

बात मॉडल टाउन विधानसभा सीट की करे तो यह भी चांदनी चौक लोकसभा सीट का हिस्सा है। AAP ने यहां से अपने मौजूदा विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी को मैदान में उतारा था, वहीं, BJP ने अशोक गोयल तो कांग्रेस ने कुंवर करण सिंह पर दांव खेला था। इस सीट पर भी मुख्य मुकाबला AAP और BJP के बीच था। कड़े मुकाबले में बीजेपी केस अशोक गोयल ने 52108 वोटों से जीत दर्ज की है। AAP प्रत्याशी अखिलेश पति त्रिपाठी इस बार जीत का परचम नहीं लहरा पाए।

Advertisement

सदर बाजार विधानसभा सीट

दिल्ली की सदर बाजार विधानसभा सीट पर इस बार तीनों ही पार्टियों ने अपना उम्मीदवार था। चांदनी चौक लोकसभा सीट के तहत आने वाली इस असेंबली सीट पर मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच है। AAP ने निवर्तमान विधायक सोमदत्त पर ही दांव खेला था और यह दाव सही साबित हुआ। सोम दत्त ने करीब 56177 वोटों से जीत दर्ज की है। बीजेपी के मनोज कुमार को करारी शिकस्त दी है।  वहीं, कांग्रेस की तरफ से अनिल भारद्वाज ने ताल ठोकी है। मगर वो तीसरे नंबर पर रही। 

चांदनी चौक विधानसभा सीट

दिल्ली की चांदनी चौक सीट को हॉट सीट माना जाता है। इस सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और AAP के बीच है। AAP ने इस बार मौजूदा विधायक प्रहलाद सिंह साहनी की जगह पार्षद बेटे पुरनदीप साहनी को उम्मीदवार बनाया। पार्टी का यह दाव सही रही। AAP प्रत्याशी पुरनदीप साहनी यहां से चुनाव जीत गए हैं। बात  BJP की करें तो यहां सतीश जैन को उम्मीदवार बनाया था, मगर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वहीं कांग्रेस ने जयप्रकाश अग्रवाल के बेटे मुदित अग्रवाल को टिकट दिया था, ये तीसरे नंबर पर रहे। 

Advertisement

दिल्ली में 19 मतगणना केंद्र बनाए गए

दिल्ली में वोटों की गिनती के लिए 19 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिए CRPF की 38 कंपनियां तैनात हैं। पुलिसकर्मी भी जिला चुनाव अधिकारियों की सुरक्षा में तैनात हैं। सुबह 8 बजे मतगणना पोस्टल बैलेट खुलने के साथ शुरू होगी। पहले आधे घंटे पोस्टल बैलेट ही गिने जाएंगे और उसके बाद सुबह 8.30 बजे ईवीएम खोली गई। नतीजों में 27 साल से दिल्ली में सत्ता से बेदखल होती आ रही भारतीय जनता पार्टी को इस बार राजधानी के सिंहासन पर बैठने का मौका मिलता नजर आ रहा है। 

यह भी पढ़ें: Delhi Election Results Live: किराड़ी, सुल्तानपुर माजरा, नांगलोई जाट, मंगोलपुरी... इन सीटों पर किसकी होगी जीत, किसकी हार?

Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड