Delhi Election Result: हार के बाद केजरीवाल के राइट हैंड सिसोदिया ने किसे कहा धन्यवाद? राजनीति में एंट्री का खोला राज

Delhi Election Result: दिल्ली चुनाव में मिली हार के बाद मनीष सिसोदिया ने वीडियो जारी किया है। उन्होंने बताया कि राजनीति में क्यों आए थे।

Follow : Google News Icon  
Manish Sisodia
मनीष सिसोदिया | Image: X

Delhi Election Result: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जनता ने कमल खिलाने का मन बना लिया है। दिल्ली में भारतीय जनता ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की है। वहीं आप के सभी टॉप लीडरों का पत्ता साफ हो गया। बस एक आतिशी ने कालकाजी सीट से जीत हासिल की है। अरविंद केजरीवाल के अलावा मनीष सिसोदिया को भी हार का सामना करना पड़ा।

हार के बाद मनीष सिसोदिया की प्रतिक्रिया सामने आई है। आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, "जंगपुरा के लोगों ने बहुत प्यार दिया लेकिन लगभग 600 वोट से हम पीछे रह गए। जो उम्मीदवार जीते हैं, हम उन्हें बधाई देते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि जंगपुरा के लोगों की समस्याओं को वे हल करेंगे।"

मैंने अपना जीवन शिक्षा को समर्पित किया: मनीष सिसोदिया

वीडियो में उन्होंने कहा, "मैं दिल्ली की जनता का हृदय से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझे 12 वर्षों तक उनकी सेवा करने का और बच्चों का भविष्य संवारने का अवसर दिया। अगर शिक्षा प्रणाली में सुधार करना है, तो राजनीति ही उसका जरिया है। इसलिए मैंने अपना जीवन शिक्षा को समर्पित किया है और आगे भी इसके लिए काम करता रहूंगा। जय हिन्द।"

हार पर क्या बोले केजरीवाल?

वहीं आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की बात करें तो नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने उन्हें शिकस्त दे दी है। हार के बाद अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हम जनता के फैसले को विनम्रता से स्वीकार करते हैं। मैं भाजपा को इस जीत के लिए बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वे उन उम्मीदों पर खरे उतरेंगे, जिसके साथ लोगों ने उन्हें बहुमत दिया है। लोगों ने हमें जो 10 साल दिए, उसमें हमने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी आदि के क्षेत्र में काम किया। अब लोगों ने जो फैसला हमें दिया है, उसके साथ हम न केवल रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे, बल्कि जनता की सेवा करते रहेंगे। मैं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बहुत शानदार चुनाव लड़ने की बधाई देता हूं।"

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Delhi Election Results: 'जनता का फैसला सिर आखों पर, अब हम विपक्ष...', AAP की हार पर केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

Published By :
Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड