अपडेटेड 2 February 2025 at 21:32 IST
'केजरीवाल रच रहे भ्रष्टाचारी षड्यंत्र', BJP ने AAP पर लगाए गंभीर आरोप, सीएम आतिशी से की इस्तीफे की मांग
Delhi Election: दिल्ली चुनाव से पहले भाजपा ने आप के ऊपर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया और सीएम आतिशी से इस्तीफे की मांग की है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनावी (Delhi Assembly Election) की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के ऊपर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया है। भाजपा नेता गौरव भाटिया (Gaurav Bhatia) ने ना केवल आप नेताओं पर करप्शन (Corruption) का आरोप लगाया, बल्कि मुख्यमंत्री आतिशी (CM Atishi) से इस्तीफे की मांग भी की। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) दिल्ली के बच्चों के लिए जो रुपया है, उसको भी वसूलने का भ्रष्टाचारी षड्यंत्र रच रहे हैं।
भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा, "मैंने हाल ही में जो प्रेस वार्ता में गंभीर मामला उनके (AAP) खिलाफ सबूतों, गवाहों और ऑडियो-विजुअल के साथ उठाया गया है उससे यह स्पष्ट है कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के बच्चों के लिए आए पैसे को हड़पने के लिए षड्यंत्र रच रहे हैं। उनके मौजूदा विधायक गौरव भाटी पैसे लेते हैं, पैकेट लेते हैं, रिश्वतखोरी करते हैं। यह इतना बड़ा भ्रष्टाचार है कि अरविंद केजरीवाल को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। आतिशी को इस्तीफा देना चाहिए और इसके साथ ही उन्हें हमारे द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं, तो यह साबित हो जाएगा कि वह एक भ्रष्ट, कट्टर, बेईमान भ्रष्ट व्यक्ति हैं..."
AAP ने BJP पर तोड़फोड़ का लगाया आरोप
वहीं दूसरी ओर AAP ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में उसके एक प्रचार वाहन में तोड़फोड़ की। बता दें, नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं। इस आरोप पर भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई।
निर्वाचन आयोग पर भड़के संजय सिंह
नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त देवेश महला ने कहा कि मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें कुछ लोग पार्टी की प्रचार वैन के चारों ओर लगे पोस्टर को फाड़ते और वाहन के शीशे को तोड़ने की कोशिश करते दिख रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग का कार्यालय नई दिल्ली में है, लेकिन वह कुछ भी 'देखने या सुनने' में असमर्थ है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग 'कोमा' में है।
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 2 February 2025 at 21:32 IST