अपडेटेड 1 February 2025 at 22:35 IST
Delhi Election: सीएम भजनलाल ने AAP को घेरा, बोले- 'कांग्रेस से भी ज्यादा झूठे निकले केजरीवाल'
Delhi Election: दिल्ली में चुनावी प्रचार के दौरान राजस्थान सीएम भजनलाल ने आप को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल कांग्रेस से भी ज्यादा झूठे निकले।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

मोदी सरकार ने तीसरे कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट पेश कर दिल्ली चुनाव की ओर तैयारियों में जुट गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 5 फरवरी को 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने जा रहा है। राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी तेज हो गया है। वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आम आदमी पार्टी और इसके संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है।
राजस्थान सीएम भजन लाल शर्मा ने दिल्ली विधानसभा क्षेत्र रिठाला में भाजपा प्रत्याशी कुलवंत राणा जी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर देवतुल्य जनता से भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की। एक जनसभा को संबोधित करते हुए शर्मा ने आरोप लगाया, "आम आदमी पार्टी (आप) सरकार कई घोटालों में शामिल है, जिसमें 28,000 करोड़ रुपये का जल बोर्ड घोटाला, 5,400 करोड़ रुपये का राशन घोटाला, 4,500 करोड़ रुपये का डीटीसी बस घोटाला और 1,300 करोड़ रुपये का कक्षा निर्माण घोटाला शामिल है।"
भ्रष्टाचार खत्म करने के बजाए AAP इसमें डूब गई: CM भजनलाल
केजरीवाल पर निशाना साधते हुए भजनलाल ने कहा, "आपने भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात की थी, लेकिन इसके बजाय आप इसमें डूब गए। आपने गरीबों के लिए रखे गए सार्वजनिक धन को लूट लिया है।"
तुष्टिकरण की राजनीति में कांग्रेस से भी आगे निकली AAP: CM भजनलाल
सीएम भजनलाल ने केजरीवाल पर विभाजनकारी राजनीति में "कांग्रेस से आगे निकलने" का भी आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया, "कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती थी, लेकिन ‘आप’ उनसे भी आगे निकल गए हैं।" दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीट पर पांच फरवरी को चुनाव होगा तथा आठ फरवरी को मतगणना की जाएगी।
Advertisement
सीएम भजन लाल ने कहा, "कई दिनों से दिल्ली में चुनाव प्रचार में आ रहा हूं। दिल्लीवासियों का उत्साह बता रहा है कि इस बार भाजपा की सरकार बनने वाली है। केजरीवाल सरकार ने दिल्ली की जनता को ठगने का काम किया है। अरविंद केजरीवाल तो झूठ भी कॉन्फिडेंस के साथ बोलते है। दिल्ली के लोग आपदा को हटाकर रहेंगे। दिल्ली में जल बोर्ड, क्लासरूम, शीश महल सहित कई घोटाले किए हैं। केजरीवाल जी जनता के पैसे को जनता के लिए खर्च करना होता है। अरविंद केजरीवाल ने सिर्फ दिल्ली को ग्यारह साल पीछे नहीं छोड़ा बल्कि गहरी चोट दी है।"
इसे भी पढ़ें: Budget 2025: 17,500 जनरल कोच, 200 वंदे भारत, 100 अमृत भारत... बजट में रेलवे को मिली ये सौगात
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 1 February 2025 at 22:35 IST